योगी सरकार की कैबिनेट बैठक कल, चुनाव को देखते हुए होंगे कई महत्वपूर्ण फैसले!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 9 अक्तूबर को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें युवा, महिलाओं के अलावा खाद्य विभाग समेत कई विभागों के दो दर्जन से ज्यादा प्रस्ताव पारित होने की संभावना है। उद्योग और निवेश संबंधी कुछ प्रस्ताव भी लाए जा रहे हैं, ताकि निवेश को और गति दी जा सके।

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा आयोग
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग और प्रदेश का मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय सक्रिय हो गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों, पुलिस आयुक्तों, एसएसपी और एसपी के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने एक सप्ताह में सेक्टर ऑफिसर और सेक्टर पुलिस ऑफिसर की नियुक्ति पूरी करने के निर्देश दिए। संवेदनशील व सक्षम अधिकारियों की तैनाती के बाद उन्हें मास्टर ट्रेनर्स से प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सेक्टर अधिकारियों को वल्नरेबिलिटी मैपिंग का फॉर्मेट वीएम-1 उपलब्ध कराने और बूथों का स्थलीय निरीक्षण करने को कहा गया। वे रास्ते, बिजली, पानी, शौचालय, फर्नीचर, रैंप और छाया जैसी सुविधाओं की जांच करेंगे। क्रिटिकल बूथों की सूची तैयार करने और मोबाइल नेटवर्क विहीन केंद्रों पर नेटवर्क उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। ईवीएम वेयरहाउस के मासिक निरीक्षण, सुरक्षा और सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के 30 दिन के बैकअप पर जोर दिया गया। सीपेज व दीमक की समस्या तत्काल दूर कराने को कहा गया।

विधान परिषद चुनाव: 29 पर्चे खारिज, 159 प्रत्याशी मैदान में
विधान परिषद की खंड स्नातक व खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की 11 सीटों के लिए 188 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जांच में 29 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हो गए हैं। अब 159 प्रत्याशी मैदान में हैं। नाम वापसी की अंतिम तिथि 9 अक्तूबर है और चुनाव 23 अक्तूबर को होगा। आगरा खंड स्नातक सीट से सात पर्चे खारिज हुए, जिससे वहां 13 प्रत्याशी बचे। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक से चार, लखनऊ खंड स्नातक से पांच और वाराणसी खंड स्नातक से तीन पर्चे रद्द हुए। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक से दो, लखनऊ खंड शिक्षक से एक और वाराणसी खंड शिक्षक से चार पर्चे खारिज हुए। वहीं, आगरा खंड शिक्षक और बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक सीट पर कोई नामांकन रद्द नहीं हुआ। इन सीटों पर क्रमशः 15 और 17 प्रत्याशी मैदान में हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com