भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के चलते सेवन सीज हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
एफएसएसएआई ने बुधवार को इंटरनेट मीडिया पोस्ट में बताया कि खाद्य परिसर के निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। कंपनी का अनुपालन स्कोर केवल 30 प्रतिशत रहा।
निरीक्षण में खाद्य तैयार करने वाले क्षेत्रों में पानी जमा होने, दुर्गंध, गंदगी और अपर्याप्त साफ-सफाई जैसी समस्याएं पाई गईं। टमाटर, पपीता, गुड़ और काजू समेत कई खाद्य पदार्थ खराब मिले और उनमें फफूंद लगी थी।
सड़े हुए शिमला मिर्च और खराब हो चुके खाद्य तेल भी पाए गए। खाद्य पदार्थों के भंडारण में भी गंभीर कमियां मिलीं।
निरीक्षण के दौरान काकरोच और मक्खियां भी पाई गईं, जिससे कीट नियंत्रण व्यवस्था पर सवाल उठे। इसके अलावा स्वच्छता, रिकॉर्ड रखरखाव और पानी की जांच से संबंधित नियमों का पालन नहीं किया गया था।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal