प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फ्लाई दुबई की उड़ान में कॉकपिट में हुई घटना के दौरान यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय मूल के कैप्टन स्मित मछार की सराहना की। पीएम मोदी ने उन्हें हीरो करार दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया कि कैप्टन स्मित मछार एक हीरो हैं। सबसे बड़े खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए बहुत हिम्मत और अटूट संकल्प दिखाया। उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टल गई। भारत को कैप्टन मच्छर पर गर्व है। उनके जल्द ठीक होने, नई ताकत पाने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।
फ्लाई दुबई की फ्लाइट FZ1073 दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट जा रही थी। उड़ान के दौरान कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच झगड़ा हो गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, को-पायलट ने कैप्टन पर चाकू से हमला किया। कैप्टन स्मित मछार गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद विमान को नियंत्रण में लाए और सुरक्षित लैंडिंग करवाई।
विमान ने सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। दोनों पायलट घायल हो गए और अस्पताल में भर्ती कराए गए।
फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, विमान ने आपातकालीन अलर्ट भेजा और करीब 33,000 फीट से तेजी से नीचे आ गया। वहीं, इस घटना में विमान सुरक्षित एयरपोर्ट पर लैंड कर गया।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal