भारतीय वायु सेना ने सोमवार को राजस्थान के पोखरण रेंज में आयोजित ड्रोनाथन-2026 में वायु उत्तम का प्रदर्शन किया गया। यह देश में ही विकसित एक मल्टी-मोड सिस्टम है, जिसे वायु क्षेत्र में ड्रोन के समन्वित प्रबंधन को सुगम बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि यह प्रणाली न केवल ड्रोन के प्रबंधन में मदद करती है, बल्कि अवैध ड्रोन की पहचान में भी सहायक है।यह कार्यक्रम 14 से 16 सितंबर तक जैसलमेर के पोखरण रेंज में आयोजित किया जा रहा है।
आईएएफ यूएएस रोडमैप भी जारी किया
यह घरेलू निर्माताओं को अपने अनमैन्ड एरियल सिस्टम (यूएएस) और काउंटर-यूएएस में अपनी क्षमताओं और प्रगति को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है।
आत्मनिर्भर भारत के राष्ट्रीय विजन के अनुरूप, इस आयोजन का उद्देश्य उद्योग विशेषज्ञों, स्टार्टअप्स और नवप्रवर्तकों को एकीकृत करके स्वदेशी रक्षा प्रणाली को मजबूत करना है। इस मौके पर एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने आइएएफ यूएएस रोडमैप भी जारी किया।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal