बीते कुछ दिनों से तेवर दिखा रही उमस से आज राहत मिली। राजधानी देहरादून में सुबह अचानक मौसम ने करवट बदली और बारिश शुरू हो गई।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुमार आज बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।
आने वाले दिनों की बात करें तो 14 सितंबर के बाद मानसून की रफ्तार धीमी होने की संभावना है। जबकि मानसून की विदाई के लिए अभी इंतजार करना होगा।
देहरादून आ रही तीन उड़ानें अमृतसर और दिल्ली लिए हुई डायवर्ट
खराब मौसम के कारण विभिन्न शहरों से देहरादून आ रही कुल तीन उड़ानों को अमृतसर और दिल्ली के लिए डायवर्ट करना पड़ा। एयर इंडिया दिल्ली को सुबह 10: 20 पर देहरादून एयरपोर्ट पर उतरना था। लेकिन खराब मौसम के कारण आसमान में कई चक्कर काटने के बाद इस उड़ान को वापस दिल्ली के लिए डायवर्ट कर दिया गया।
इंडिगो की मुंबई वाली उड़ान को सुबह 11: 00 बजे एयरपोर्ट पर उतरना था। यह उड़ान आसमान में कई चक्कर काटने के बाद अमृतसर के लिए डायवर्ट कर दी गई। वहीं इंडिगो की दूसरी जयपुर वाली उड़ान को 11: 25 बजे एयरपोर्ट पर उतरना था। लेकिन खराब मौसम के कारण यह उड़ान काफी देर तक आसमान में गढ़वाल क्षेत्र का चक्कर काट कर अमृतसर के लिए डायवर्ट कर दी गई। एयरपोर्ट पर अभी भी मौसम खराब बना हुआ है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal