SRK की ‘डंकी’ के बाद Taapsee Pannu को नहीं मिल रहीं कमर्शियल फिल्में? 

एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) इन दिनों नेटफ्लिक्स पर रिलीज फिल्म गांधारी (Gandhari) को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म डंकी (Dunki) के बाद कमर्शियल फिल्में न मिलने पर बात की है।

तापसी पन्नू ने एक हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया है कि क्यों उन्हें ज्यादा कमर्शियल फिल्में नहीं मिलती हैं।

कोई भी हो सकता है रिप्लेस
उन्होंने न्यूज18 के साथ बातचीत में कहा कि हर एक्टर रिप्लेसेबल यानी कभी भी किसी एक्टर की जगह ले सकता है। एक्ट्रेस ने कहा, “ऐसा नहीं है कि कोई रोल सिर्फ एक ही एक्टर कर सकता है। हो सकता है कि वे उसे अलग तरह से करें, लेकिन मुझे लगता है कि हर कोई हर रोल निभा सकता है।”

टैलेंट के दम पर नहीं मिलतीं कमर्शियल फिल्में
तापसी पन्नू ने आगे कहा, “सो कॉल्ड मेनस्ट्रीम और कमर्शियल फिल्मों में महिला किरदार ऐसे होते हैं जिन्हें कोई भी निभा सकता है और इन रोल्स को पाने का आधार आपका टैलेंट नहीं, बल्कि आपकी मार्केट वैल्यू, कॉन्टैक्ट्स, विजिबिलिटी, मौजूदगी और प्रभाव होता है। एक्टर के टैलेंट से ज्यादा ये चीजें मायने रखती हैं और मैं इन मामलों में पीछे हूं। फिल्म पाने का मेरा एकमात्र आधार मेरा टैलेंट है।”

क्यों तापसी को मिली थी डंकी?
तापसी पन्नू ने बताया कि उन्हें डंकी में काम क्यों मिला। इसके पीछे सिर्फ और सिर्फ राजकुमार हिरानी का हाथ था। उन्होंने कहा, “मुझे डंकी में काम करने का मौका इसलिए मिला क्योंकि राजू सर ने मेरा काम देखा था। उन्होंने मुझे कास्ट किया। आमतौर पर एक कमर्शियल फिल्म में किरदार उतने खास नहीं होते और इसलिए, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन सी एक्ट्रेस रोल कर रही है।”

तापसी पन्नू ने कहा कि मेकर्स फिल्म के बजट के हिसाब से उन एक्ट्रेसेस को कास्ट करते हैं जो मार्केट वैल्यू से मैच करते हैं। मेनस्ट्रीम फिल्में जो सिर्फ टैलेंट के आधार पर एक्ट्रेस को कास्ट करती हैं, बहुत कम हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com