रूस के साथ जारी युद्ध के बीच यूक्रेन अपने रक्षा बजट को बढ़ाने के लिए एक अजीबो-गरीब कदम उठाने पर विचार कर रहा है। यूक्रेनी सांसद यारोस्लाव जेलेजनियाक द्वारा पेश किए गए एक नए विधेयक के तहत देश में पोर्नोग्राफी को कानूनी दायरे में लाने की योजना है।
वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, यूक्रेनी सांसद और संसद की वित्त समिति के अध्यक्ष यारोस्लाव जेलेजनियाक द्वारा समर्थित इस विधेयक में कहा गया है कि एडल्ट इंडस्ट्री को कानूनी दायरे में लाने से देश को लगभग 25 मिलियन डॉलर का टैक्स (रेवेन्यू ) मिल सकता है। इस टैक्स का उपयोग सेना के लिए 30,000 युद्धक ड्रोन खरीदने में किया जा सकता है।
7 साल तक की जेल का प्रावधान
यूक्रेन में वर्तमान कानूनों के तहत एडल्ट कंटेंट (अश्लील सामग्री) का निर्माण, भंडारण या वितरण पूरी तरह से गैरकानूनी है, जिसके लिए 7 साल तक की जेल का प्रावधान है। इसके बावजूद, पुलिस भ्रष्टाचार की आड़ में यह उद्योग लगातार फल-फूल रहा है।
टैक्स देने पर भी जेल का खतरा
यूक्रेन के टैक्स अधिकारियों ने हाल ही में एडल्ट कंटेंट क्रिएटर्स से टैक्स वसूलना शुरू किया है। हालांकि, इससे क्रिएटर्स के सामने एक अजीब और हास्यास्पद धर्मसंकट खड़ा हो गया है-
संसद की वित्त समिति के अध्यक्ष यारोस्लाव जेलेजनियाक ने इस स्थिति को रेखांकित करते हुए कहा, “ये महिलाएं या तो टैक्स न देकर अपराध करती हैं, या टैक्स देकर खुद को अश्लीलता कानून के तहत फंसा लेती हैं। यह एक बेहद हास्यास्पद और दुखद स्थिति है।”
कुछ लोगों ने अपनी आय घोषित करने के बाद कीव से पत्र प्राप्त किए, जिनमें उन पर कर चोरी के साथ-साथ अवैध रूप से वयस्क सामग्री का उत्पादन करने का आरोप लगाया गया था।
गौरतलब है कि रूस के पूर्ण पैमाने पर आक्रमण से पहले, यूक्रेनी अधिकारी एडल्ट एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को काफी हद तक नजरअंदाज कर दिया करते थे। लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है।
20,000 डॉलर की रिश्वत
जनरल प्रॉसिक्यूटर कार्यालय के खुलासे के अनुसार, तीन अलग-अलग क्षेत्रों के अधिकारियों ने पुलिस कार्रवाई से बचाने के लिए करीब 20,000 डॉलर तक की रिश्वत ली थी। फेनिक्स इंटरनेशनल के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2023 में 7,900 से अधिक यूक्रेनियन ने इस प्लेटफॉर्म के जरिए 131 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal