बारिश से बदला मौसम, कई जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी

पंजाब में बुधवार सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। जालंधर और पठानकोट में सुबह झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

2 से 5 सितंबर तक भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग ने पंजाब के कई जिलों में बारिश के साथ आंधी-तूफान को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक, 1 से 7 सितंबर तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। खास तौर पर 2 और 3 सितंबर को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और आंधी-तूफान चलने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा। वहीं, 2 से 5 सितंबर के बीच पंजाब के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं।

चंडीगढ़ में Yellow Alert
चंडीगढ़ में भी बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने मौसम को लेकर Yellow Alert जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं अमृतसर, तरनतारन, जालंधर और कपूरथला में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा नवांशहर, लुधियाना, मानसा, संगरूर और पटियाला समेत कई अन्य जिलों में भी एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को आंधी-तूफान और बिजली गिरने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com