ताजमहल: मोहब्बत की इमारत पर फिदा हुईं 30 देशों की सुंदरियां, एक ही शब्द निकला…

दुनिया की सबसे बड़ी किशोर सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिस टीन इंटरनेशनल’ की फाइनलिस्ट बुधवार को ताज महल का दीदार करने आगरा पहुंचीं। इस दल में भारत, अमेरिका, मेक्सिको, स्पेन, फिलीपींस, कनाडा, कोलंबिया, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड्स और कंबोडिया समेत 30 से अधिक देशों की सुंदरियां शामिल रहीं।

ताज महल परिसर में प्रवेश करते ही सभी प्रतिभागी संगमरमरी हुस्न की इस इमारत को देखकर अभिभूत नजर आईं। भ्रमण के दौरान उन्होंने ताज महल के इतिहास, उसकी अनूठी पच्चीकारी (इनले वर्क) और सरंक्षण-रखरखाव के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

विदेशी सुंदरियों ने डायना बेंच और मुख्य गुंबद के सामने तस्वीरें और रील्स बनवाकर इस लम्हे को यादगार बनाया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com