पानीपत के जाटल रोड स्थित कश्यप कॉलोनी में मंगलवार सुबह बाथ मैट बनाने वाली फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना सुबह करीब सात बजे दमकल विभाग को मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं।
फैक्टरी में बाथ मैट और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई। दमकल कर्मियों ने आसपास के हिस्से में आग फैलने से रोकने के लिए भी प्रयास शुरू किए। मुख्य फायरमैन अमित गोस्वामी के नेतृत्व में दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं।
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार घटना में अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है। फैक्टरी में आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद किया जाएगा। दमकल विभाग की टीमें लगातार आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal