केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से शुरू हो रहे दो दिवसीय नौवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इस सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित वर्तमान मुद्दों और चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
रविवार को एक आधिकारिक जानकारी में कहा गया कि 24 व 25 अगस्त को नई दिल्ली में होने वाले इस सम्मेलन में देशभर से विभिन्न सुरक्षा बलों और पुलिस के 850 से अधिक अधिकारी भाग लेंगे।
यह सम्मेलन हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रतिनिधि फिजिकल और वर्चुअल दोनों मोड में शामिल होंगे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal