उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम, नौ जिलों में भारी बारिश के आसार

प्रदेश में आज से फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के देहरादून, टिहरी, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली और पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। इसका येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके साथ ही अन्य जनपदों में भी कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र दौर की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

भारी बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़क बाधित होने और नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने का खतरा बना रह सकता है। अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com