हिसार जीवन हत्याकांड: खाप पंचायतों ने टोल प्लाजा पर हाईवे जाम कर शुरु किया प्रदर्शन

हिसार में डेयरी संचालक जीवन कुंडू की निर्मम हत्या के मामले को लेकर खाप पंचायतों और किसान संगठनों में बेहद गुस्सा है। खाप पंचायतों, किसान संगठनों और ग्रामीणों के आर-पार की लड़ाई के ऐलान के बाद शुक्रवार को सिरसा -दिल्ली हाईवे पर रामायण टोल पर जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। टोल जाम की टाइमिंग सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखी गई है। चेतावनी दी गई है कि हिसार के सभी मुख्य राजमार्गों और टोल प्लाजा को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। हाईवे जाम होने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। इसके इलवा हिसार जिले में हिसार-सिरसा हाईवे पर लांधड़ी टोल, अग्रोहा और रामायण टोल पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पुरुषों के साथ महिलाएं भी टोल की लेन के बीचोंबीच दरी बिछाकर बैठ गई है।

मुख्य आरोपी पर पुलिस ने घोषित किया 50 हजार का इनाम
हिसार पुलिस ने डेयरी संचालक जीवन कुंडू अब तक मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसमें भानु कुमार, गजेंद्र उर्फ गज्जू पंडित और साहिल शामिल हैं। मुख्य आरोपी रमेश शर्मा अब भी फरार है, जिस पर पुलिस ने ₹50,000 का इनाम घोषित किया है। पुलिस का कहना है की 10 टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मुख्य आरोपी देश छोड़कर न भाग सके, इसके लिए लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया गया है। पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी गई है और पुनर्वास के लिए रोजगार का आवेदन भी कराया गया है।

सूर्यनगर इलाके में 4 अगस्त की सुबह करीब साढ़े 5 बजे डेयरी संचालक जीवन पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया था। जीवन बाइक पर ट्रॉली लगाकर गोबर डालने जा रहा था। इसी दौरान पड़ोस के करीब 10-12 युवकों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने जीवन को तब तक पीटा, जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल जीवन को परिजन पास के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जीवन का मौत से पहले का 1 मिनट 12 सेकेंड का एक वीडियो भी सामने आया था। इसमें उसके दोनों पैरों पर गहरे चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। वीडियो में जीवन ने बताया था कि पड़ोसी रमेश और उसके साथ 15-20 युवक थे। उसने मोल्हड़ नाम के एक युवक का भी जिक्र किया था। जीवन ने कहा था कि आरोपियों ने उसे पूरी तरह पीट दिया और उसकी टांग तोड़ दी।

सूर्यनगर की गली नंबर-5 में जीवन की डेयरी थी। करीब डेढ़ महीने पहले उसका पड़ोसी रमेश से गोबर डालने को लेकर विवाद हुआ था। वह रोजाना गोबर लेकर रेलवे लाइन के पास डालने जाता था। इसी बात को लेकर रमेश से उसका विवाद हुआ था। इसके बाद कुछ दिन पहले जीवन अपनी डेयरी में खोर (हौद) बनवा रहा था। इस दौरान भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई और रमेश पक्ष के लोगों ने जीवन की पत्नी अमन पर बरछी से हमला कर दिया था। मामले में पुलिस ने रमेश के खिलाफ केस दर्ज किया था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com