ब्रेट ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने ये बात कई बार कबूल की है । ऐेसे में उम्मीद की जाती है कि जब सबसे महान खिलाड़ी चुनने की बात होगी तो लीग सचिन का नाम ही लेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ने सचिन को नहीं बल्कि किसी और को सर्वकालिक महान क्रिकेटर बताया है।
ली ने साउथ अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक्स कैलिस को सर्वकालिक महान क्रिकेटर बताया है। ली का ये बयान कई लोगों को हैरान कर सकता है क्योंकि वह सचिन के बहुत बड़े मुरीद रहे हैं। ऐसे में उनके मुंह से किसी और का नाम सुनना चौंकाने वाला है।
ये है वजह
हालांकि, ली ने इसके पीछे तर्क भी दिया है। उन्होंने सचिन को बेहतरीन बल्लेबाजों में सबसे ऊपर रखा, लेकिन कैलिस को एक संपूर्ण क्रिकेटर के आधार पर सर्वकालिक महान खिलाड़ी चुना है। ली ने कहा कि जब सिर्फ बल्लेबाजी की बात होगी तो सचिन सबसे पहले हैं, लेकिन मामला जब बल्ले और गेंद दोनों का हो तो कैलिस का तोड़ नहीं।
ली ने बीयर बाइसैप्स के पॉडकास्ट पर कहा, “मैंने हमेशा कहा है कि क्रिकेट को खेलने वाले सबसे महान बल्लेबाज सचिन हैं, लेकिन सर्वेश्रेष्ठ क्रिकेटर कैलिस हैं। विश्व में उनके आंकड़े नंबर-1 हैं। आप आंकड़े देखेंगे तो वह झूठ नहीं बोलते हैं। वह शानदार थे।”
आईपीएल में खेले साथ
ली और कैलिस आईपीएल में साथ खेले हैं। दोनों 2011 से 2013 तक कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे। ऐसे में ली ने कैलिस को काफी अच्छे से समझा है। उनका मानना है कि कैलिस काफी शांत रहते थे फिर चाहे वह कितनी भी बड़ी और मुश्किल स्थिति में क्यों न जा रहे हों।
उन्होंने कहा, “मैं कैलिस के साथ खेला हूं। वह शानदार तरीके से गेम की तैयारी करते थे। उनकी घड़कन 30 रहती होगी क्योंकि वह काफी शांत रहते थे।”
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal