कनाडा के हिमांशी खुराना मर्डर केस में पार्टनर अब्दुल गफूरी गिरफ्तार

कनाडा के टोरंटो में 30 वर्षीय भारतीय मूल की महिला हिमांशी खुराना की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के लगभग सात महीने बाद फरार मुख्य आरोपी और मृतक महिला के पार्टनर 32 वर्षीय अब्दुल गफूरी को टोरंटो एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल, हिमांशी खुराना का शव पिछले साल 20 दिसंबर को कनाडा के टोरंटो में उसके आवास बरामद हुआ था, जिसे टोरंटो पुलिस ने घरेलू हिंसा के तहत हत्या का मामला करार दिया था।

हिमांशी का साथी अब्दुल गफूरी, जो टोरंटो का ही रहने वाला था, उस समय पुलिस द्वारा प्रथम श्रेणी हत्या के आरोप में वांछित था। पुलिस ने शनिवार को एक बयान में कहा कि उसे शुक्रवार को टोरंटो हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय पुलिस एजेंसियों की मदद से कनाडाई पुलिस ने आरोपी को पकड़कर प्रथम श्रेणी हत्या के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

कब है घटना?

हिमांशी खुराना 19 दिसंबर 2025 की रात को हत्या की गई थी। टोरंटो पुलिस ने बताया कि उन्हें स्ट्रैचन एवेन्यू और वेलिंगटन स्ट्रीट वेस्ट इलाके से एक महिला के लापता होने की सूचना रात करीब 10:41 बजे मिली और उन्होंने तलाशी अभियान शुरू किया। अगले दिन सुबह करीब 6:30 बजे उसी इलाके के एक घर के अंदर से महिला का शव बरामद हुआ।

भारत ने क्या कहा था?

टोरंटो स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने हिमांशी खुराना की मौत पर गहरा सदमा व्यक्त करते हुए कहा था कि वह उनके परिवार को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com