10 साल में तीसरी बार सूखा रहा जुलाई का महीना, हरियाणा में सामान्य से 26% कम बारिश…

हिसार: हरियाणा में इस बार जुलाई का महीना उम्मीद के मुताबिक बारिश नहीं दे पाया। मौसम विभाग के 30 जुलाई तक के आंकड़ों के अनुसार, पूरे प्रदेश में 106 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जो सामान्य से 26 फीसदी कम है। पिछले दस वर्षों में यह तीसरी बार है, जब जुलाई में इतनी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। आमतौर पर जुलाई में 140 से 160 मिलीमीटर के बीच बारिश होती है। मानसून के पूरे सीजन की बात करें तो अब तक हरियाणा में 137 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 32 फीसदी कम है। जुलाई का महीना राज्य के किसानों के लिए सबसे अहम माना जाता है, क्योंकि इसी दौरान धान की बुवाई का काम होता है।

सेकस से खेती पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। जिन क्षेत्रों में सिंचाई के पर्याप्त साधन नहीं हैं, वहां किसानों की चिंता और बढ़ गई है। जिलावार आंकड़ों में सबसे अधिक बारिश की कमी सिरसा में दर्ज की गई, जहां सामान्य से 75 फीसदी कम बारिश हुई। इसके बाद जींद में 70 फीसदी, रोहतक में 66 फीसदी, अंबाला में 50 फीसदी, हिसार में 49 फीसदी और कैथल में 44 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई। 

मौसम विभाग ने बारिश की कमी के आधार पर जिलों को अलग-अलग श्रेणियों में रखा है। यलो जोन में वे जिले हैं जहां 66 से 99 फीसदी तक कम बारिश हुई है। इसमें सिरसा, जींद और रोहतक शामिल हैं। रेड जोन में 20 से 59 फीसदी कम बारिश वाले जिले रखे गए हैं। इनमें पंचकूला, अंबाला, कैथल, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, पानीपत और सोनीपत शामिल हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com