अमेरिका में यू-वीजा के लिए रची नकली डकैती की साजिश, भारतीय नागरिक को मिली सजा

अमेरिकी फेडरल कोर्ट ने वीजा धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में भारतीय नागरिक मितुल पटेल को सजा सुनाई है। मैसाचुसेट्स के वार्सेस्टर में रहने वाले 40 साल के पटेल को 1 दिन की जेल और 1000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है।

साथ ही कोर्ट ने मितुल पटेल को देश से बाहर भेजने यानी यूएस से डिपोर्ट करने का भी आदेश दिया है।

क्या था पूरा मामला
मैसाचुसेट्स के वार्सेस्टर में रहने वाले 40 साल के मितुल पटेल को बुधवार को बोस्टन में जज ने सुविधा स्टोरों (कन्वीनियंस स्टोर) में डकैती का नाटक करने की साजिश के मामले में सजा सुनाई।

इसका मकसद स्टोर क्लर्कों को यह झूठा दावा करने का मौका देना था कि वे इमिग्रेशन आवेदनों में अपराध के शिकार हुए हैं। पटेल और इस योजना में शामिल 10 अन्य लोगों ने जून 2026 में अपना अपराध स्वीकार कर लिया था।

यू-वीजा के लिए नकली डकैती की साजिश रची
आरोप था कि मितुल पटेल और उनके साथियों ने मार्च 2023 से मैसाचुसेट्स और अन्य राज्यों में 6 सुविधा स्टोर, शराब की दुकानों और रेस्तरां में नकली हथियारबंद डकैती की साजिश रची। इस नकली डकैती का मकसद स्टोर क्लर्कों को अपराध का शिकार दिखाकर यू-वीजा (U Non-immigrant Visa) के लिए झूठा आवेदन करवाना था।

यू-वीजा उन लोगों को दिया जाता है जो अमेरिका में हिंसक अपराध के शिकार हुए हों और जांच में मदद करें।

10 अन्य भी दोषी
इस साजिश में पटेल के साथ रामभाई पटेल समेत 10 अन्य लोग भी शामिल थे। सभी ने जून 2026 में अपना अपराध स्वीकार कर लिया था।कोर्ट ने कहा कि इस तरह की धोखाधड़ी से असली अपराध पीड़ितों के अधिकारों का भी नुकसान होता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com