हरियाणा सिविल सचिवालय में मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की बैठक शुरू हुई। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की गई, जिनमें इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया गया।
इस कैबिनेट बैठक में इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। इसके अनुसार हरियाणा में अब ₹30 लाख तक कीमत वाली इलेक्ट्रिक कारों के रजिस्ट्रेशन पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। सरकार ने इन वाहनों का रजिस्ट्रेशन पूरी तरह मुफ्त करने का फैसला किया है।
इतना ही नहीं ₹30 लाख से अधिक कीमत वाली इलेक्ट्रिक कारों पर रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। सरकार का उद्देश्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करना, प्रदूषण कम करना और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देना है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट बैठक में अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा जारी है। बैठक समाप्त होने के बाद सरकार की ओर से अन्य फैसलों की विस्तृत जानकारी भी साझा की जाएगी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal