हरियाणा में मौसम एक बार फिर यू-टर्न लेने वाला है। मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिन प्रदेश में बारिश की संभावना है। आंधी-तूफ़ान और बिजली गरजने की भी भारी संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज 27 जुलाई को सिरसा, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, हिसार, भिवानी जिलों में बारिश होने की आसार है। पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला जैसे उत्तरी ज़िलों में आंधी-तूफ़ान के साथ भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने 27 से 30 जुलाई के बीच प्रदेश ने ज़्यादातर इलाकों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। तेज आंधी तूफान और वज्रपात की भी संभावना है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी।
IMD चंडीगढ़ के अनुसार अभी तक 24% कम है। बंगाल की खाड़ी की तरफ से भी कम दबाव का क्षेत्र नहीं बन पा रहा जिससे मानसूनी हवाएं हरियाणा की ओर नहीं बढ़ पा रही हैं। किसानों को सलाह है कि जिन क्षेत्रों में बारिश कम हुई है वहां धान की फसल में बीच-बीच में पानी देते रहें। सब्जियों व फलदार पौधों में आवश्यकतानुसार सिंचाई करते रहें।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal