14 साल बाद नए अवतार में लौटेगा Ghost Rider

बचपन में हम सब ने हॉलीवुड फिल्म घोस्ट राइडर को जरूर देखा होगा, जिसमें एक बाइक व्यक्ति है, जिसको गुस्सा आने पर उसकी घोपड़ी और बाइक आग के गोले में बदल जाती थी और वह दुश्मनों की मौत का सौदा करता था। अब अंग्रेजी सिनेमा की ये मशहूर फिल्म घोस्ट राइडर वापसी करने के लिए तैयार है।

पूर्व में हॉलीवुड के वेटरन एक्टर निकोलस केज स्टारर मार्वल स्टूडियोज की इस सुपरहीरो फिल्म की नई किस्त का एलान कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि अब नई घोस्ट राइडर कौन सा कलाकार निकोलस को रिप्लेस करता हुआ नजर आएगा।

घोस्ट राइडर को मिला नया कलाकार
मार्वल स्टूडियोज हॉलीवुड का वह प्रोडक्शन हाउस है, जो लंबे समय से सुपरहीरो बेस्ड फिल्मों को लेकर चर्चा में बना हुआ है। देर रात अमेरिका के कैलिफोर्नियां में हुए सैन डिएगो कॉमिक-कॉन इवेंट के दौरान मार्वल स्टूडियोज ने भविष्य में आने वाली अपनी फिल्मों का खास एलान किया है। जिसमें घोस्ट राइडर की नई फिल्म की भी आधिकारिक घोषणा की गई है।

मार्वल स्टूडियोज ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर घोस्ट राइडर का लेटेस्ट प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें सुपरस्टार रेयान गॉस्लिन को नए घोस्ट राइडर के तौर पर पेश किया है। यानी कि अब घोस्ट राइडर फ्रेंचाइजी की नई फिल्म में रेयान निकोलस केज की जगह लेते हुए नजर आएंगे। मालूम हो कि इस साल रेयान प्रोजेक्ट हैल मेरी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म को लेकर वाहवाही बटोर चुके हैं।

मिली जानकारी के अनुसार रेयान गॉस्लिन स्टारर घोस्ट राइडर का डायरेक्शन शॉन लेवी द्वारा कया जाएगा। इसके अलावा गौर किया जाए इसकी रिलीज डेट की तरफ तो माना जा रहा है कि 2028 में इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

ब्लैक पैंथर 3 की भी हुई अनाउंसमेंट
सिर्फ घोस्ट राइडर ही नहीं बल्कि मार्वल स्टूडियोज द्वारा इस खास इवेंट में बहुचर्चित फिल्म ब्लैक पैंथर की तीसरी किस्त की भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट की गई है। बता दें कि चैडविक बोसमैन की जगह डेविड जॉनसन ब्लैक पैंथर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे, जिसे 15 दिसंबर 2028 को रिलीज किया जाएगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com