नहीं रहे जुरासिक पार्क के ‘डॉ. एलन ग्रांट’, 78 की उम्र में सैम नील का हुआ निधन

हॉलीवुड की पॉपुलर फिल्म फ्रेंचाइजी जुरासिक पार्क (Jurassic Park) में डॉ. एलन ग्रांट की भूमिका अदा करने वाले अभिनेता सैम नील (Sam Neill) को लेकर इस वक्त बुरी खबर सामने आ रही है। 78 साल की उम्र में हॉलीवुड सिनेमा के इस दिग्गज कलाकार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 

सैम नील की मौत की खबर सामने आने के बाद सिनेमा जगत में मातम पसर गया है। आइए जानते हैं कि आखिर किस वजह से सैम का देहांत हुआ है। 

नहीं रहे हॉलीवुड एक्ट सैम नील 

अंग्रेजी सिनेमा के वेटरन एक्टर के तौर पर सैम नील को जाना जाता था। उनके निधन की खबर सामने आते ही सिनेमाई गलियारे में सनसनी मच गई है। नील की मौत की आधिकारिक जानकारी उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर किए पोस्ट के जरिए दी गई है। जिसमें लिखा है- 

सोमवार 13 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हमारे प्रिय सैम नील का निधन हो गया। सैम अपने परिवार के बीच थे और उन्होंने उसी गरिमा के साथ अंतिम सांस ली, जो उनके पूरे जीवन की पहचान रही है। यह नुकसान अचानक और अप्रत्याशित था, लेकिन राहत की बात यह रही कि सैम कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से मुक्त होने के बाद उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा है। 

मालूम हो कि सैम नील ने मार्च 2023 में बताया था कि उन्हें एक साल पहले एंजियोइम्युनोब्लास्टिक टी-सेल लिंफोमा (AITL) होने का पता चला था, जो हाई ग्रैड कैंसर की समस्या होती है। इसमें शरीर के अलग-अलग भाग जैसे गर्दन, बगल और कमर में गांठ बनने लगती हैं, जो तेजी से बढ़ती चली जाती हैं। 

सैम नील का एक्टिंग करियर

बात की जाए सैम नील के एक्टिंग करियर के बारे में तो बतौर अभिनेता उन्हें जुरासिक पार्क फिल्म फ्रेंचाइजी से अधिक लोकप्रियता हासिल हुई है। वह जुरासिक पार्क (1993) जुरासिक पार्क III (2001) और जुरासिक वर्ल्ड डोमिनियन (2022) का हिस्सा रहे थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1977 की फिल्म स्लीपिंग डॉग्स के जरिए की थी और इस दौरान उन्होंने 150 से अधिक मूवीज में किया। नील को द पियानो, डेड काम, और इन द माउथ ऑफ मैडनेस जैसी कई फिल्मों के लिए याद किया जाएगा। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com