न्यूजीलैंड क्रिकेट ने क्यों कहा पीएम नरेंद्र मोदी को शुक्रिया? 

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उनके देश का दौरा करने के लिए शुक्रिया अदा किया है। बोर्ड ने इसे ऐतिहासिक पल बताते हुए दोनों देशों के क्रिकेट संबंधों की मिठास को याद किया है। पीएम नरेंद्र मोदी हाल ही में न्यूजीलैंड के दौरे पर थे और उन्होंने वहां के क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों से भी मुलाकात की थी।

न्यूजीलैंड के शहर ऑकलैंड में आयोजित हुए स्पोर्ट्स इवेंट में मोदी पहुंचे थे जहां उनके साथ न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन थे। इस इवेंट में न्यूजीलैंड के कई दिग्गज क्रिकेटरों ने भी हिस्सा लिया था। न्यूजीलैंड ने ये इवेंट भारत के साथ खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने पर आयोजित किया था।

दोनों देशों में है प्यार

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने सोशल मीडिया पर मोदी का उनके देश का दौरा करने के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, “भारत और न्यूजीलैंड को खेल खासकर क्रिकेट से ज्यादा कुछ और जोड़ नहीं सकता। दोनों देशों के बीच खेल संबंधों के 100 साल पूरा होने पर आयोजित जश्न में पीएम नरेंद्र मोदी की खास उपस्थिति शानदार रही। भारत ने हाल ही में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया था। अब हम 2028 में संयुक्त रूप से इस टूर्नामेंट की मेजबानी की तरफ देख रहे हैं।”

टेलर भी हो गए खुश

इस इवेंट में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाजों में शुमार रॉस टेलर ने भी हिस्सा लिया था। उन्होंने पीएम मोदी के दौरे को काफी बड़ा करार दिया। इवेंट से इतर समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए टेलर ने कहा, “अपने देश में पीएम नरेंद्र मोदी का होना बहुत ही बड़ी बात है। बीते 40 साल में ये पहली बार हुआ है कि कोई भारतीय प्रधानमंत्री हमारे देश आया है। ये बताता है कि वह न्यूजीलैंड के साथ संबंध के महत्व को समझते हैं। हमारे पीएम उनके दौरे से काफी खुश हैं।”

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com