Suryakumar Yadav ने आखिरकार टीम इंडिया से नाराजगी पर तोड़ी चुप्पी

 भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने उनके नाम से जोड़कर चलाई जा रही खबरों पर भी चुप्पी तोड़ी है। सूर्या का कहना है कि वे टीम का समर्थन कर रहे हैं। इसके अलावा पूर्व कप्तान ने वैभव सूर्यवंशी के लिए खास मैसेज लिखते हुए उनका मनोबल बढ़ाया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से सूर्या नाराज हैं। ये भी कहा जा रहा था कि आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से सूर्या का बिना बताए बाहर कर दिया गया। उनसे कप्तानी भी बिना बताए ही छीन ली गई थी। हालांकि, अब इन सभी दावों पर सूर्या ने विराम लगा दिया है। उन्होंने पुष्टि की है कि उनको लेकर सोशल मीडिया पर जो भी दावे किए जा रहे हैं, वो सभी झूठे हैं।

सूर्यकुमार यादव ने वैभव सूर्यवंशी के लिए लिखा मैसेज

उन्होंने लिखा, “वैभव खासकर तुम्हारे लिए, तुम एक बहुत ही रोमांचक सफर की शुरुआत पर हो। इस समय का आनंद लो और देश का मान बढ़ाते रहो।”

सूर्या ने भारतीय टीम को किया सपोर्ट

भारतीय टीम का सपोर्ट करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान ने लिखा, “मैं टीम के लिए बहुत ही खुश हूं। हमेशा मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। मुझे ये पता है कि खिलाड़ी पूरी कोशिश कर रहे हैं और हमेशा उन्हें मेरा समर्थन मिलता रहेगा। मैंने ऑनलाइन एक बयान भी देखा है, जिसमें गलत तरीके से मेरा नाम जोड़ा गया है।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं ये साफ करना चाहता हूं कि मैंने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है और न ही इसके लिए किसी को अधिकार दिया है। इस तरह की खबरों पर कोई भी विश्वास न करे और न ही उसे शेयर करे। भारतीय क्रिकेट, मेरे साथी और खेल के लिए मेरा समर्थन हमेशा मेरे नाम से गलत तरीके से जोड़े गए बयानों से कहीं अधिक महत्व रखेगा।”

विश्व कप जीतने के बाद सूर्या को किया गया बाहर

सूर्या ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी कप्तानी में जीत दिलाई। वे बल्ले से टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे। आईपीएल 2026 में भी उनका बल्ला नहीं चला। ऐसे में जब टीम इंडिया को विश्व कप के बाद पहली टी20 सीरीज खेलनी थी, तो उसके लिए सूर्या को कप्तानी से हटा दिया गया। यही नहीं उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया। यादव की जगह श्रेयस अय्यर को भारत का नया टी20 कप्तान बनाया गया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com