जालंधर में झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत

जालंधर: मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। आज शुक्रवार को जालंधर में अचानक मौसम बदल गया और झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है।

इस दौरान मौसम सुहावना हो गया। लोग आज सुबह से ही जहां गर्मी और उमस से परेशान थे वहीं पंजाब के कई राज्यों में हवाएं भी चल रही। पहले तेज हवाएं शुरू हुई और फिर देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम में बदलाव बना रह सकता है और कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। देश में मानसून का दौर है। फिलहाल मानसून केरल में पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने पंजाब सहित कई राज्यों में अगले 3 दिनों में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। 16 राज्यों में भारी बारिश और 85 km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com