स्वतंत्र भारत में पहला व्यक्तिगत ओलिंपिक मेडल जीतने वाले के डी जाधव (K.D, Jadhav) पर जियो स्टूडियोज ने एक फिल्म बनाई है जिसका नाम है- ‘खाशाबा’। जिसका शानदार टीजर मेकर्स ने हाल ही में रिलीज किया है जिसकी खासियत ये है कि मेकर्स ने लीड किरदार निभाने वाले एक्टर का चेहरा छिपाते हुए ये टीजर बनाया है।
कौन थे खाशाबा ?
खाशाबा दादासाहेब जाधव (Khashaba Dadasaheb Jadhav एक भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान (Freestyle Wrestler) थे। वे मुख्य रूप से हेलसिंकी में 1952 के समर ओलंपिक्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए जाने जाते हैं। वे स्वतंत्र भारत के पहले ऐसे एथलीट थे जिन्होंने ओलंपिक्स में व्यक्तिगत मेडल जीता था।
स्वतंत्र भारत के पहले ओलिंपिक मेडलिस्ट
कोलोनियल भारत के समय 1900 में एथलेटिक्स में दो सिल्वर मेडल जीतने वाले नॉर्मन प्रिचर्ड के बाद, खाशाबा स्वतंत्र भारत के पहले ऐसे व्यक्तिगत एथलीट थे जिन्होंने ओलंपिक में मेडल जीता। खाशाबा से पहले के सालों में, भारत को सिर्फ टीम स्पोर्ट ‘फील्ड हॉकी’ में ही गोल्ड मेडल मिलते थे। वह इकलौते ऐसे भारतीय ओलंपिक मेडलिस्ट हैं जिन्हें कभी पद्म पुरस्कार नहीं मिला।
खाशाबा में थी ये खूबी
खाशाबा पैरों से बहुत फुर्तीले थे, और यही खूबी उन्हें अपने समय के दूसरे पहलवानों से अलग बनाती थी। वह कराड के पास गोलेश्वर गांव के रहने वाले थे। कुश्ती में उनके योगदान के लिए उन्हें साल 2000 में मरणोपरांत अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
क्या होगा फिल्म में?
अपकमिंग मराठी बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा ‘खाशाबा’ में आजाद भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक मेडलिस्ट खाशाबा दादासाहेब जाधव की जिंदगी के अहम पड़ावों को दिखाया जाएगा। इसकी कहानी महाराष्ट्र के पारंपरिक मिट्टी के अखाड़ों से लेकर 1952 के हेलसिंकी समर ओलंपिक्स में ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीतने तक के उनके सफर को दिखाएगी।
कौन है लीड एक्टर?
जियो स्टूडियो के हाल ही में रिलीज किए गए टीजर की खास बात ये है कि मेकर्स ने पूरे टीजर में लीड एक्टर का चेहरा नहीं दिखाया है। यानी ज्यादा संभावना है कि मेकर्स किसी नए चेहरे को लॉन्च करने की तैयारी में हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म?
यह फिल्म आजादी से पहले और बाद के भारत में खेल के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने की जाधव की कोशिशों, उनके जबरदस्त हौसले, पक्के इरादे और आर्थिक मुश्किलों को दिखाती है। इसे जियो स्टूडियोज और आठपट प्रोडक्शन्स ने मिलकर बनाया है और इसमें मशहूर जोड़ी अजय-अतुल का संगीत है। इसे 1 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal