पाकिस्तान में अगवा कर दो विदेशी महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म, धोखे से बुलाया था लाहौर

पाकिस्तान के लाहौर शहर में दो विदेशी महिलाओं को अगवा कर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

लाहौर पुलिस ने महिलाओं की शिकायत पर पांच पुरुषों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से एक की पहचान मोहम्मद रजा दार के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारी मोहम्मद शहजाद ने बताया कि चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पांचवें व्यक्ति की तलाश जारी है।

पीड़ित महिलाओं में एक डच और दूसरी वेनेजुएला की नागरिक है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे अक्टूबर, 2025 में सिंगापुर में दार से मिलीं।

उसने पाकिस्तान बुलाया था। उसने उनके वीजा की व्यवस्था की और दोनों 29 जून को लाहौर पहुंचीं। वह उन्हें लाहौर में एक घर में ले जाकर बंदी बना लिया और चार अन्य ने उनके साथ दुष्कर्म किया। रिहाई के लिए फिरौती की मांग की गई।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com