Kriti Sanon ने ब्रेकअप रूमर्स के बीच कबीर बहिया संग फोटोज की शेयर

कृति सेनन (Kriti Sanon) इन दिनो कॉकटेल 2 की सक्सेस को काफी एन्जॉय कर रही हैं। उनकी फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। हालांकि, एक तरफ जहां उनकी प्रोफेशनल लाइफ अच्छी चल रही है, तो वहीं पिछले कुछ समय से लगातार ये खबरें आ रही थीं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस का उनके ब्वॉयफ्रेंड कबीर बाहिया संग ब्रेकअप हो गया है।

हालांकि, अब कबीर बहिया (Kabir Bahia) संग ब्रेकअप की खबरों पर पूर्णविराम लगाते हुए, कृति सेनन ने कुछ दिलचस्प फोटोज अपने करीबी लोगों के साथ शेयर की हैं, जिनमें कबीर बहिया भी नजर आ रहे हैं।

कृति सेनन का कैसा रहा 2026 का आधा साल?
कृति सेनन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उसमें उन्होंने यह बताया कि उनका आधा साल कैसा बीता है। पहली फोटो में ट्रेवल कर रही कृति कार में बैठकर जहां पाउट कर रही हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में वह अपने डॉग के साथ खेल रही हैं। अन्य फोटो में वह कॉकटेल 2 (Cocktail 2) को-स्टार रश्मिका मंदाना के साथ पोज कर रही हैं। वहीं एक और फोटो में एक्ट्रेस बहन नुपुर संग पहाड़ों पर जाकर स्केटिंग को एन्जॉय कर रही हैं।

हालांकि, इन सभी तस्वीरों के बीच जिस फोटो ने सोशल मीडिया यूजर्स का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है, वह कबीर बहिया संग है। एक फोटो में कबीर बहिया ने कृति को बैक से होल्ड किया हुआ है और दोनों पंजाबी सिंगर सुखबीर सिंह का परफॉर्मेंस एन्जॉय कर रही हैं। इन सभी तस्वीरों को शेयर करते हुए कृति ने कैप्शन में लिखा, “आधे साल की तस्वीरें…कुछ ऐसे पल जो इंस्टाग्राम पर कभी नहीं आए और कुछ तो कभी आएंगे भी नहीं।”

यूजर्स बोले-‘आप दोनों को नजर न लगे’
कृति सेनन की फोटोज पर उनके चाहने वाले जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “15वीं स्लाइड…आप दोनों को किसी की नजर ना लगे।” दूसरे यूजर ने लिखा, “मैं सिर्फ कबीर बहिया संग आपकी फोटो देखने के लिए यहां तक आया हूं, जो आपने बिना बोले लोगों के मुंह बंद कर दिए हैं।” एक अन्य यूजर ने लिखा “आपको कोई हक नहीं है कि आप इतनी खूबसूरत लगो।”

कौन हैं कृति सेनन के ब्वॉयफ्रेंड कबीर बहिया?
कबीर बहिया की बात करें तो वह पेशे से एक बिजनेसमैन परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह भारतीय मूल के हैं, लेकिन उनका पूरा परिवार लंदन में बसा हुआ है। वह वर्ल्डवाइड एविएशन एंड टूरिज्म लिमिटेड के मैनेजिंग एडिटर हैं। उनके पिता कुलजिंदर बहिया यूके में ‘साउथहॉल ट्रैवल’ नाम की कंपनी के मालिक हैं।

कबीर के कृति ही नहीं, बल्कि एमएस धोंनी से लेकर हार्दिक पांड्या संग कई क्रिकेटर संग अच्छे संबंध हैं। कृति और कबीर की पहली मुलाकात उनकी बहन नूपुर सेनन और उनके पति स्टेबिन बेन ने करवाई थी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com