भारत के खिलाफ पहले T20I मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11 का एलान, किन खिलाड़ियों को मिली जगह?

भारत के खिलाफ चेस्टर ले स्ट्रीट में होने वाले पहले टी20 मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग-11 का एलान कर दिया है। हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लिश टीम भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इसका पहला मुकाबला बुधवार, 1 जुलाई को खेला जाना है। मुकाबले से एक दिन पहले ही अंग्रेजों ने अपनी प्लेइंग-11 का एलान कर दिया है।

आयरलैंड के खिलाफ हार झेलकर आ रही टीम इंडिया को पहले से पता होगा कि उनके खिलाफ क्या ग्यारह मैदान पर उतरने वाली है। ऐसे में भारतीय टीम बेहतर तरीके से रणनीति बना सकती है। इंग्लिश टीम की कप्तानी ब्रूक के हाथों में है। तो वहीं जोस बटलर और फिल सॉल्ट जैसे धाकड़ बल्लेबाज पारी की शुरुआत करते हुए दिखाई देंगे।

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहला T20I मैच कब और कहां खेला जाएगा?

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच चेस्टर ले स्ट्रीट में खेला जाएगा। ये मुकाबला बुधवार, 1 जुलाई को होगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात के 10 बजे से होगी।

इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग-11 का एलान किया

भारत के खिलाफ पहले मुकाबले के लिए इंग्लिश टीम ने अपनी प्लेइंग-11 का एलान कर दिया है। टीम में फिल सॉल्ट और जोस बटलर पारी की शुरुआत करते हुए दिखाई देंगे। हैरी ब्रूक तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आएंगे, जो इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उनके अलावा भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार शतक लगाने वाले जैकब बेथेल को भी अंतिम ग्यारह में जगह मिली है। बेथेल चौथे नंबर पर बैटिंग करेंगे।

बेथेल के अलावा टॉम बैंटन भी प्लेइंग-11 में शामिल हैं, जो मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करेंगे। ऑलराउंडर सैम करन और विल जैक्स फिनिशर की भूमिका निभाएंगे। लियाम डॉसन और तेज गेंदबाज साकिब महमूद को भी प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। अनुभवी स्पिनर आदिल रशीद भी भारत के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देंगे, जिनका टीम इंडिया के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है। तो वहीं एक अन्य तेज गेंदबाज के रूप में ल्यूक वुड नजर आने वाले हैं।

भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11

फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल रशीद, ल्यूक वुड।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com