‘उम्मीद है भारत उसे नहीं खिलाएगा’, टी20 सीरीज से पहले वैभव सूर्यवंशी के खौफ में अंग्रेज

आयरलैंड से मिली हार के बाद भारतीय टीम बुधवार से इंग्लैंड के विरुद्ध अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पांच मैच की टी-20 सीरीज से पहले इंग्लैंड के टॉम बैंटन ने दैनिक जागरण से विशेष बातचीत की। इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज बैंटन का मानना है कि आयरलैंड से मिली हार के बाद भारतीय टीम और खतरनाक हो गई होगी।

वह वैभव सूर्यवंशी से बहुत प्रभावित भी दिखे। बैंटन ने कहा कि निश्चित तौर पर भारतीय टीम ज्यादा खतरनाक हो सकती है। पांच मैच की सीरीज के पांचों मैच में अलग-अलग खिलाड़ी आगे आकर भारत को जिता सकते हैं। भारत के पास बहुत शानदार खिलाड़ी हैं। वो दो मैच हारकर आ रहे हैं लेकिन वो लोग अपनी गलतियों से बहुत तेजी से सीखते हैं।

वैभव बहुत ही स्पेशल खिलाड़ी: टॉम बैंटन

उन्होंने कहा कि हमारे लिए भी ये अच्छा मौका है। मैं इस सीरीज के लिए बहुत उत्साहित हूं। बैंटन ने ये भी कहा कि उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी खूब देखी है। आईपीएल और श्रीलंका ए सीरीज के दौरान मैंने उनकी बल्लेबाजी और हाइलाइट्स देखीं। वह बहुत स्पेशल हैं और इस उम्र में निरंतरता के साथ जो भी कर रहे हैं, वो देखना बहुत शानदार अनुभव है। उम्मीद है कि वो लंबे वक्त तक इसे जारी रख पाएंगे।

बैंटन ने कहा कि हम उम्मीद करेंगे कि भारतीय टीम वैभव को हमारे विरुद्ध नहीं उतारेगी। वैभव के लिए बहुत अच्छा है कि उनके इर्द-गिर्द इतनी बातचीत हो रही है। बैंटन ने कहा कि विश्व विजेता भारतीय टीम के विरुद्ध पांच मैच की सीरीज खेलना उनके लिए काफी शानदार अनुभव होने वाला है और वह उम्मीद कर रहे हैं कि इस सीरीज में वह अपनी टीम के लिए कुछ अच्छा कर पाएंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com