Vaibhav Suryavanshi की सफलता के पीछे क्या है सबसे बड़ा राज?

जब भी बात आईपीएल 2026 की होगी, तो सबसे पहले हर किसी के दिमाग में एक नाम आएगा, वो होगा वैभव सूर्यवंशी का। 15 साल के वैभव ने आईपीएल के 19वें सीजन में बल्ले से जो तबाही मचाई, उसने दुनिया को चौंका दिया। उन्होंने 776 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 72 छक्के निकले।

युवा बैटर ने ऑरेंज कैप अपने नाम की और उन्होंने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। उन्हें उस धुआंधार प्रदर्शन के बाद से ही भारतीय क्रिकेट का भविष्य बताया जाने लगा।

हर कोई वैभव की तारीफ तो कर रहा है, लेकिन बहुत ही कम लोग उनकी सफलता के पीछे के बड़े राज के बारे में जानते हैं। इस कड़ी में राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंडर ने पहली बार वैभव के बारे में कुछ ऐसे किस्से बताए, जिससे ये पता चलता है कि पारियां सिर्फ मैच के दिन नहीं बनतीं, बल्कि उनकी नींव बहुत पहले रखी जाती है।

‘पिच से पहला प्यार’

वैभव सूर्यवंशी को जितनी कम उम्र में जो सफलता मिली है, उसके पीछे उनका संघर्ष उससे कई गुना ज्यादा रहा है। जब इसी साल फरवरी में वैभव अंडर-19 विश्व कप में काफी लंबे समय तक खेलने के बाद अपने घर लौटे थे, तो हर किसी को लग रहा था कि वह अब कुछ दिन अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे, दोस्तों से मिलेंगे और शरीर को आराम देंगे, लेकिन ऐसा वैभव कहा करने वाले थे।

राजस्थान रॉयल्स के मेंटर रोमी ने बताया कि जैसे ही वैभव हरारे से मुंबई पहुंचे, उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिसकी शायद उन्होंने भी कल्पना नहीं की थी। वैभव ने कहा कि मुझे पिच पर जाना है। भिंडर ने कहा कि मैंने उसे समझाया कि दो-तीन दिन आराम कर लो, लेकिन वैभव नहीं माने। वैभव ने मुस्कुराते हुए कहा- सिर्फ आधा घंटा…

दिवाली वाले दिन भी नहीं छोड़ी ट्रेनिंग

वैभव खेल के प्रति कितने मैच्योर हैं, ये इस बात से साफ होता है कि उन्होंने दिवाली वाले दिन भी नेट्स पर समय बिताना चाहा। जहां पूरा देश रोशनी के त्योहार की तैयारी कर रहा था।

घरों में मिठाइयां थीं, सब पटाखे फोड़ रहे थे, तब वैभव ट्रेनिंग कर रहे थे।समस्तीपुर में उनका परिवार उनका इंतजार कर रहा था और 15 साल के वैभव नेट्स पर पसीना बहा रहे थे। ये फैसले आसान नहीं होते। रोमी ने वैभव को लेकर भविष्यवाणी की कि वह महान खिलाड़ी बनेंगे, क्योंकि उन्होंने युवा बैटर को उन दिनों में देखा है, जब कैमरे बंद थे और वह जीत के अगले दिन भी नेट्स पर पसीना बहाते थे।

क्या वैभव को मिला इंटरनेशनल डेब्यू का मौका?

आयरलैंड दौरे पर वैभव को मौका नहीं मिला और इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्हें मौका मिलना मुश्किल है। अभिषेक को बेलफास्ट में पहले टी20 में 20 गेंद में 49 रन की पारी के कारण संजू के साथ मौका मिलेगा। ईशान किशन आयरलैंड के खिलाफ कमाल नहीं कर पाए। अगर संजू को देखें तो उन्होंने इस साल टी20 विश्व कप आखिरी चरण के मैच में शानदार किया था और आईपीएल में सीएसके के लिए दो शतक लगाए थे। बेलफास्ट की पिच पर कोई भी भारतीय बैटर सहज नहीं दिख रहा था। इंग्लैंड में भी ऐसा ही हालात होंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com