चीन का बौद्ध प्रतिनिधिमंडल भारत में प्रसिद्ध स्थलों की करेगा यात्रा

चीन से बौद्ध तीर्थयात्रियों और छात्रों के 31 सदस्यों वाले प्रतिनिधिमंडल का पहला जत्था भारत की यात्रा करेगा। शंघाई में भारत के महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर ने कहा कि प्रमुख स्थलों में वाराणसी, बोधगया, राजगीर और नालंदा शामिल हैं।

माथुर ने सोमवार को यांगझोऊ के एआइ हब में स्थित ऐतिहासिक सियुन मठ के प्रमुख एबाट शी झोंगशान के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और उनसे नालंदा के पुनर्निर्माण और जीर्णोद्धार को देखने का आग्रह किया।

नालंदा में जुआनजांग मेमोरियल हाल और अपनी तरह के अनोखे नेट-ज़ीरो ग्रीन नालंदा यूनिवर्सिटी कैंपस जैसे स्थल भारत और चीन के बीच सदियों पुराने बौद्ध संबंधों, शैक्षणिक आदान-प्रदान और लोगों के बीच आपसी संपर्क के महत्वपूर्ण प्रतीक बनकर उभरे हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com