सैमसंग ने भारत में अपनी मिड-रेंज स्मार्टफोन लाइनअप में एक और नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Samsung Galaxy M47 5G के नाम से पेश किया है। कंपनी ने इस डिवाइस को Gen Z और युवा ग्राहकों को लुभाने के लिए डिजाइन किया है, जिन्हें भरपूर एंटरटेनमेंट, गेमिंग और कई दिनों तक चलने वाली बैटरी की जरूरत पड़ती है।
फोन हार्डवेयर के मामले में भी काफी शानदार लग रहा है जहां आपको क्वालकॉम का स्नैपड्रगन 6 Gen 3 प्रोसेसर मिल रहा है, जो 4nm आर्किटेक्चर पर बेस्ड है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत पर एक नजर डालते हैं…
Samsung Galaxy M47 5G की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy M47 5G की शुरुआती कीमत कूपन ऑफर के साथ ₹22,999 है। फोन की सेल 4 जुलाई से शुरू होने वाली Prime Day Sale के दौरान शुरू होगी। फोन को आप Amazon.in से खरीद सकेंगे। फोन दो अलग-अलग कलर Rogue Red और Blaze Blue में आता है।
Samsung Galaxy M47 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.7-इंच का FHD+ Infinity-O Super AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 1400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। डिवाइस Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन के साथ आ रहा है।
फोन को पावर देने के लिए इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 प्रोसेसर मिल रहा है। डिवाइस में Adreno 710 GPU और 6GB / 8GB LPDDR5X RAM के साथ 128GB / 256GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज मिल रही है।
Samsung Galaxy M47 5G के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP रियर कैमरा f/1.8 अपर्चर, OIS सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस में साथ ही 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 2MP मैक्रो सेंसर LED फ्लैश के साथ मिल रहा है। डिवाइस में f/2.2 अपर्चर वाला सामने की तरफ 12MP का फ्रंट कैमरा भी है। इसके अलावा फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी भी मिल रही है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal