Vaibhav Suryavanshi को आखिर T20I डेब्‍यू क्‍यों नहीं दिया गया?

 भारतीय टीम के सहायक कोच रेयान टेन डोश्‍चाटे ने वैभव सूर्यवंशी को अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार बताया, लेकिन साथ ही स्‍पष्‍ट किया कि 15 साल के क्रिकेटर को अन्‍य खिलाड़‍ियों की तरह डेब्‍यू से पहले एक प्रक्रिया से गुजरना होगा।

वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिली थी और उम्‍मीदें थी कि उन्‍हें डेब्‍यू का मौका मिलेगा। मगर टीम इंडिया ने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी बरकरार रखी और वैभव को बेंच पर बैठाया।

इस सीरीज में टीम इंडिया को 0-2 की शिकस्‍त सहनी पड़ी और तब से यह चर्चा जोरों पर है कि वैभव को आखिर डेब्‍यू क्‍यों नहीं दिया गया?

भारतीय कोच ने क्‍या कहा

वैभव सूर्यवंशी अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट के लिए पूरी तरह तैयार है। इसमें कोई शक नहीं। मगर संजू सैमसन वो खिलाड़ी है, जिसने तीन महीने पहले हमें वर्ल्‍ड कप जिताया था। आईपीएल में भी संजू ने अच्‍छा प्रदर्शन किया। ऐसे में खिलाड़‍ियों को विश्‍वास दिलाना महत्‍वपूर्ण हैं। खिलाड़‍ियों को यह संदेश मिलना चाहिए कि हम उन्‍हें लंबे समय तक मौका देना चाहते हैं। हम सभी वैभव को खेलते देखने के लिए उत्‍साहित हैं, लेकिन उन्‍हें एक प्रक्रिया से गुजरना होगा। मगर हां, इस पर कोई सवाल नहीं है कि वो कितने बेहतरीन खिलाड़ी हैं।

-रेयान टेन डोश्‍चाटे, भारतीय सहायक कोच

वैभव सूर्यवंशी का दमदार प्रदर्शन

सूर्यवंशी ने इस साल आईपीएल में सबसे ज्‍यादा रन बनाए थे। उनका स्‍ट्राइक रेट 230 से ज्‍यादा का रहा। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने 776 रन बनाए थे और ऑरेंज कैप हासिल की। उन्‍होंने ईमर्जिंग प्‍लेयर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड भी जीता था।

वैसे, उम्‍मीद की जा रही है कि वैभव सूर्यवंशी को इंग्‍लैंड के खिलाफ आगामी पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में डेब्‍यू का मौका मिल सकता है। अगर वैभव को डेब्‍यू मिला तो वो भारत के सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com