नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे आरसीपी सिंह तो क्या हुआ? 

बिहार के सियासी गलियारे में जनता दल यूनाइटेड के पुराने नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीरपी सिंह को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। अब चर्चा इस बात की हो रही है कि वह जल्द ही जदयू ज्वाइन कर सकते हैं। उन्होंने आज नीतीश कुमार से भी मुलाकात की है।

एक वक्त में नीतीश कुमार के ‘राम’ कहे जाने वाले रामचंद्र प्रसाद सिंह आज फिर से सुर्खियों में हैं। वह शनिवार को जनता दल यूनाईटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मिलने उनके साथ सर्कुलर रोड वाले आवास पर पहुंचे। कुछ देर बाद दोनों नेताओं के मुलाकात की तस्वीर सामने आई तो सियासी गलियारे में आरसीपी सिंह को लेकर कई अटकलें तेज हो गईं।

इधर, पत्रकारों से बातचीत के दौरान आरसीपी सिंह ने कहा कि 4 साल बाद नीतीश कुमार से मुलाकात हो रही है। यह मुलाकात काफी आत्मीय रही। हम लोगों की मुलाकात काफी सकारात्मक रही। कुछ लोग उन्हें कमजोर समझने की भूल कर रहे हैं तो मैं उन्हें बता दूं कि वह गलत है नीतीश कुमार कल भी मजबूत थे और आज भी पूरी तरह से मजबूत हैं। पार्टी ज्वाइन करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि समय का इंतजार कीजिए। वहीं समर्थकों के हंगामा पर उन्होंने कहा कि कोई समर्थक यही न चाहेगा कि उनके नेता घंटों मिलकर बातचीत करें। इसी को लेकर वह थोड़ा आक्रोशित हो गए। हालांकि अब सब ठीक है।

आरसीपी सिंह के समर्थकों ने किया हंगामा
इधर, आरसीपी सिंह के समर्थकों ने नीतीश कुमार के आवास के बाहर हंगामा किया। इसका कारण था कि आवास के अंदर जदयू के संजय गांधी और ललन सर्राफ आरसीपी सिंह को नीतीश कुमार से मिलने नहीं दे रहे थे। समर्थकों ने इन नेताओं के विरोध में नारेबाजी की और कहा कि यह लोग अन्याय कर रहे हैं। आरसीपी सिंह से इन लोगों को डर लगता है, इसलिए वह पार्टी के मुखिया नीतीश कुमार से उन्हें नहीं मिलने देना चाहते हैं। हालांकि, कुछ देर बाद नीतीश कुमार ने आरपी सिंह को मिलने के लिए अंदर बुला लिया।

जदयू नेताओं का खुला समर्थन, विरोध लगभग खत्म
राजनीतिक पंडितों का कहना है कि एक वक्त में सीएम नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेताओं में एक रहे आरसीपी सिंह जल्द ही जदयू में वापसी कर सकते हैं। उन्होंने हाल में ही सीएम नीतीश कुमार तारीफ कर इसका संकेत भी दे दिया है। नीतीश के राम कहे जाने वाले आरसीपी सिंह को लोकर जदयू के अंदर सकारात्मक माहौल है। वह पार्टी में वापसी करते हैं तो इससे किसी को ऐतराज नहीं होगा। वरिष्ठ नेताओं ने भी उनकी एंट्री की हरी झंडी दे दी है। वरिष्ठ विधायक श्याम रजक ने सार्वजनिक रूप से आरसीपी सिंह का स्वागत करते हुए कहा था कि जदयू उनका अपना घर है और वे कभी भी लौट सकते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com