8 एपिसोड की Crime Thriller ने हिलाया पूरा इंटरनेट

ओटीटी पर मनोरंजन का भंडार है, हर हफ्ते कुछ ना कुछ नया रिलीज होता है। लेकिन कुछ ही सीरीज या फिल्में होती हैं जो ट्रेंडिंग लिस्ट में ज्यादा समय तक टिक पाती हैं। इस बीच दो हफ्ते पहले रिलीज हुई एक क्राइम थ्रिलर ने ना सिर्फ ओटीटी पर कब्जा जमाया बल्कि दुनियाभर में नॉन-इंग्लिश कैटेगरी में नंबर 1 बन गई है।

सच्ची घटना पर आधारित है सीरीज

इस Crime Thriller सीरीज की खास बात यह है कि यह फिक्शनल नहीं बल्कि रियल लाइफ घटना पर आधारित है। इस सीरीज की स्टोरीटेलिंग से लेकर कलाकारों की परफॉर्मेंस तक की चारों तरफ चर्चा हो रही है। वहीं IMDb पर भी इसे 7.8 की रेटिंग मिली है।

60 देशों की टॉप 10 लिस्ट में शामिल

यहां हम 8 एपिसोड की सीरीज राख (Raakh) की बात कर रहे हैं जो पिछले दो साल में प्राइम वीडियो (Prime Video) पर इंडिया की सबसे बड़ी ओरिजिनल सीरीज डेब्यू बनकर उभरी है। इसके साथ ही, यह 23 देशों में नंबर 1 पर ट्रेंड कर चुकी है और 60 देशों की टॉप 10 लिस्ट में भी अपनी जगह बना चुकी है।

प्राइम वीडियो पर ग्लोबल प्रीमियर के कुछ ही दिनों में राख सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली और चर्चा में रहने वाली प्राइम ओरिजिनल सीरीज बन गई है। 12 जून को दुनियाभर में रिलीज हुई यह 8 एपिसोड की क्राइम ड्रामा सीरीज नैतिकता, अपराध और न्याय के बीच के जटिल रिश्तों के साथ-साथ अपनों को खोने के दर्द को बेहद संवेदनशील तरीके से दिखाती है।

दुनियाभर में बनी नंबर 1

राख को दुनिया भर के दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है और यह प्राइम वीडियो की दुनिया की नंबर 1 नॉन-इंग्लिश सीरीज बन गई है। यह 23 देशों में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है, जबकि 60 देशों की टॉप 10 लिस्ट में भी अपनी जगह बना चुकी है।

कलाकारों की एक्टिंग बटोर रही चर्चा

राख को क्रिटिक्स, दर्शकों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने जमकर सराहा है। इस सीरीज को एक ऐसी दमदार और लंबे समय तक याद रहने वाली कहानी बताया जा रहा है, जिसने क्राइम थ्रिलर के लिए एक नया बेंचमार्क सेट किया है। सीरीज में कलाकारों की परफॉर्मेंस की भी खूब तारीफ हो रही है।

अली फजल (Ali Fazal) के शानदार और करियर की सबसे बेहतरीन मानी जा रही परफॉर्मेंस से लेकर सोनाली बेंद्रे के एक दुखी मां के किरदार, आमिर बशीर के टूटे हुए पिता के इमोशनल रोल और आकाश मखीजा व रामदीप यादव द्वारा बाबू और रज्जो के किरदारों को बेहद खौफनाक अंदाज में निभाने तक, हर कलाकार ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है।

सच्ची घटना पर आधारित है सीरीज

यह सीरीज 1978 के रंगा बिल्ला केस (Ranga Billa Case) पर आधारित है जिन्होंने चोरी, किडनैपिंग, हत्या जैसे जघ्न्य अपराध किए थे और फिर उन्हें फांसी की सजा दी गई थी।

प्रोसित रॉय के निर्देशन में बनी राख सीरीज में सोनाली बेंद्रे, अली फजल और आमिर बशीर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके साथ आकाश मखीजा, रामदीप यादव, दिव्या शर्मा, विवान शर्मा, अंशुल चौहान, राकेश बेदी और दिव्येंदु भट्टाचार्य भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। राख फिलहाल भारत समेत दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com