आयरलैंड के कप्तान लोर्कन टकर का कहना है कि विश्व विजेता टीम को हराकर बहुत अच्छा लग रहा है। उनका मानना है कि भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन अंत में आयरिश बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाया और इस वजह से टीम को जीत मिली है। आयरलैंड ने भारत को टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हराकर इतिहास रच दिया है।
भारत की बल्लेबाजी मुकाबले में बुरी तरह से फ्लॉप रही। टीम इंडिया के टॉप-4 बल्लेबाजों में अभिषेक शर्मा को छोड़कर अन्य कोई बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सका। संजू सैमसन, ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर बल्ले से बुरी तरह से फ्लॉप रहे, जिसके कारण भारत को इतिहास में पहली बार आयरलैंड के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा। अब भारत को हराने के बाद आयरिश कप्तान ने बड़ा बयान दिया है।
लोर्कन टकर ने भारत को हराने के बाद क्या कहा?
भारत के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए कहा, “भारत के खिलाफ जीत हासिल करने का श्रेय पूरी टीम को जाता है। मुझे लगता है कि हम किसी तरह से मैच जीते क्योंकि बीच में मुश्किल दौर आए लेकिन हम डटे रहे। मैंने अर्धशतक लगाया और ये मेरे लिए अच्छी शुरुआत है। मुझे लगता है कि भारत ने शुरुआत में अच्छी गेंदबाजी की और अपनी लाइन-लेंथ से नहीं भटके। एक समय ऐसा लग रहा था कि जैसे ये टेस्ट मैच हो। हालांकि, हमने मैच में बने रहने की कोशिश की और मौकों का फायदा उठाया।”
उन्होंने आगे कहा, मुझे लगता है कि ये जीत बहुत खास है। खासकर विश्व चैंपियन को अपने घर पर सीजन के पहले टी20 मैच में हराना बहुत ही शानदार है। इसका श्रेय टीम के लड़कों को जाता है। हमारे नए खिलाड़ियों को भी जाता है। इस जीत के पर्दे के पीछे क्रिकेट आयरलैंड और सभी की लगन शामिल है, जिसकी वजह से मुकाबले में हम जीत हासिल कर सके। भारत के खिलाफ घर पर जीत हासिल करना बहुत खास होगा। हम इसके लिए बहुत ही अधिक खुश हैं।
भारत 2024 से पहली बार कोई सीरीज नहीं जीत पाएगा
भारतीय टीम के खिलाफ अब आयरलैंड की टीम ये सीरीज नहीं हार सकती है। टीम इंडिया को अगर सीरीज में वापसी करनी है, तो वे अगला मुकाबला जीतकर सीरीज को बराबरी पर समाप्त करे। भारत जनवरी 2024 के बाद पहली बार कोई टी20 सीरीज नहीं जीत पाएगा। वे अब तक लगातार 12 टी20 सीरीज जीत चुके हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal