राम मंदिर के चढ़ावे में घोटाला: कहां गई 60 किलो चांदी की ईंटों और अखंड ज्योति?

राम मंदिर के चढ़ावा प्रकरण में रोज नए तथ्य सामने आ रहे हैं। इससे मंदिर प्रबंधन पर लग रहे आरोपों के साथ-साथ संदेह भी बढ़ता जा रहा है। मंदिर निर्माण के समय दान देने वाले कुछ श्रद्धालु खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं और दान में दी गई वस्तुओं का सार्वजनिक हिसाब मांग रहे हैं।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के नॉर्थ इंडिया हेड अनुराग रस्तोगी ने बताया कि देशभर के सराफा कारोबारियों ने 10-10 और 20-20 ग्राम चांदी भेजकर करीब 60 किलो चांदी एकत्र की थी। इसे गलाकर एक से सवा किलो वजन की ईंटें तैयार की गई थीं, जिन पर दानदाताओं के नाम और गोत्र अंकित थे। इसके अलावा ऋषिकेश एसोसिएशन की ओर से एक किलो चांदी का कलश भी भेंट किया गया था। ईंटों को नींव पूजन में उपयोग करने का अनुरोध किया गया था, लेकिन बाद में इनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

रस्तोगी का दावा है कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से एक-एक किलो के दो चांदी के दीपक, दो चांदी के कटोरे, 200 ग्राम की पंचधातु सिल्ली और नाग-नागिन का जोड़ा दिया था। एक दीपक में डॉ. अनिल मिश्रा और उनकी पत्नी ने अखंड ज्योति जलाई थी, जो प्राण प्रतिष्ठा के दौरान तस्वीरों में भी दिखाई दी थी। हालांकि, मंदिर बनने के बाद न तो वह दीपक दिखाई दे रहा है और न ही भोग के लिए दिए कटोरे। उन्होंने सभी दान सामग्री का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की है।

न्यायिक आयोग बनाने के लिए याचिका
चढ़ावे में हेरफेर मामले में उच्चस्तरीय न्यायिक आयोग गठित करने के अनुरोध वाली एक नई जनहित याचिका (पीआईएल) शनिवार को हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में दाखिल हुई है। कोर्ट के रजिस्ट्री अनुभाग में इस पीआईएल पर अगले सप्ताह सुनवाई संभावित है। अधिवक्ता मोतीलाल यादव की पीआईएल में राज्य सरकार समेत पुलिस महानिदेशक, अयोध्याडीएम, एसएसपी, ट्रस्ट सचिव को पक्षकार बनाया गया है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसो. की ओर से भेंट की गई थीं ईटें
रस्तोगी के मुताबिक, 20 जुलाई 2020 को चंपत राय की सहमति के बाद ये चांदी की ईंटें अयोध्या स्थित रामकचहरी में सौंपी गई थीं। उस समय चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा और कैशियर प्रकाश गुप्ता मौजूद थे। दान सामग्री स्वीकार करने के बाद शुद्धता प्रमाण पत्र और रसीद भी जारी की गई थी। उनका कहना है कि इन ईंटों को नींव पूजन में उपयोग करने का अनुरोध किया गया था, लेकिन बाद में इनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

जांच पूरी होने तक कार्रवाई की जरूरत नहीं : पुलिस
दान राशि और आभूषणों के प्रबंधन में गड़बड़ियों को लेकर दी गई शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट लगा दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पहले से एसआईटी कर रही है, इसलिए उसकी रिपोर्ट आने तक किसी अलग कार्रवाई की जरूरत नहीं है।

अयोध्या के थाना राम जन्मभूमि पुलिस की जांच रिपोर्ट के मुताबिक शिकायतकर्ता ने समाचार पत्रों और सोशल मीडिया की खबरों के आधार पर दान और आभूषणों के प्रबंधन में अनियमितताओं के आरोप लगाए थे। शिकायत में कुछ लोगों के पास से नकदी मिलने का भी दावा किया गया है। जांच के दौरान शिकायतकर्ता ने कहा कि यदि एसआईटी की जांच के आधार पर केस दर्ज होता है तो उनकी समिति का नाम भी उसमें जोड़ा जाए। वहीं, यदि एसआईटी रिपोर्ट दर्ज नहीं करती है तो वह स्वयं कार्रवाई करेंगे।

राम मंदिर परिसर

समाप्ति समारोह बना देगा अयोध्या का भंडाफोड़
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या का भंडाफोड़ अधर्मियों के शताब्दी समारोह को समाप्ति समारोह बना देगा। इस तरह से उन्होंने बिना नाम लिए आरएसएस पर निशाना साधा है।

दोषियों को भगवान देगा सजा
चढ़ावे में चोरी आर्थिक अनियमितता नहीं, बल्कि बड़ा पाप है। ऐसे लोगों को कानून से पहले अपनी अंतरात्मा और भगवान के सामने जवाब देना होगा। भगवान देर-सबेर दोषियों को उनकी करनी की सजा अवश्य देगा।-राजबब्बर, पूर्व सांसद (आगरा में)

आप का हल्ला बोल आज
पार्टी 21 जून को प्रदेशभर में हल्लाबोल करेगी। चढ़ावे में चोरी और भ्रष्टाचार के विरोध में कार्यकर्ता जिला मुख्यालयों तथा प्रमुख चौराहों पर चंदा चोरों गद्दी छोड़ो नारे के साथ भिक्षाटन करेंगे। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को 420 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भेजकर चंदा चोरी बंद करने की अपील की जाएगी। जब तक इन पर सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं होती। यह अपनी गद्दी नहीं छोड़ते, तब हमारा लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा। संजय सिंह, आप सांसद

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com