भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने सालों बाद उस बात को कूबल किया है जो लगातार विराट कोहली के बारे में होती रहती थी। शास्त्री जब टीम इंडिया के कोच थे तब विराट टीम के कप्तान थे। दोनों की काफी जमती थी और टीम को भी इस दौरान सफलता हासिल हुई थी।
विराट कोहली मैदान पर काफी आक्रामक रहते थे और हर किसी से भिड़ जाते थे। उनके बारे में कहा जाता था कि वह घमंडी हैं। शास्त्री ने अब इस बात पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि ये सच है, लेकिन सिर्फ मैदान तक।
मैदान के बाहर अलग इंसान
शास्त्री ने कहा कि कोहली मैदान के बाहर बिल्कुल अलग इंसान हैं और उनमें मैच के बाद अपने आप को बदलने की शानदार काबिलियित है। शास्त्री ने वन8 चैनल पर बात करते हुए कहा, “घमंडी, बिगड़ा हुआ साहिबजादा… कहीं न कहीं ये सही हो सकता है, लेकिन सिर्फ मैदान पर। मैदान के बाहर इसका ठीक उल्टा। मुझे वो लोग पसंद हैं जो इस तरह से स्वीच ऑन होते हैं और फिर स्वीच ऑफ हो जाते हैं।”
चोट से परेशान हैं कोहली
कोहली इस समय अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है। वह मांसपेशियों में चोट के कारण टीम से बाहर हैं। ये चोट उन्हें आईपीएल-2026 के फाइनल के दौरान लगी थी। कोहली ने अपनी टीम आरसीबी को जीत दिलाई थी जो इस टीम का लगातार दूसरा खिताब है।
कोहली की नजरें अब अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर टिकी हैं। कोहली के वर्ल्ड कप खेलने पर संदेह जताया जा रहा, लेकिन वह जिस तरह की फॉर्म में हैं उसे देखते हुए उनको बाहर करना आसान नहीं होगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal