दिल्ली सरकार ने राजधानी को साफ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए एक बडे अभियान की शुरुआत की है। इसी के चलते रविवार को गीता कॉलोनी के दशमेश घाट पर आयोजित ‘मां यमुना रिवरबैंक क्लीनलिनेस ड्राइव’ में खुद सीएम रेखा गुप्ता शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने लोगों से नदी को साफ- सुथरा रखने के लिए आम आदमी से खास अपील की। इसी के साथ सीएम ने कहा कि नदी में कचरा या धार्मिक अनुष्ठानों की बची हुई सामग्री डालना हमारी आस्था और पर्यावरण दोनों के लिए ठीक नहीं है। सरकार ने कहा कि आम आदमी को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।
अभियान से जुड़ी मुख्य बातें और योजनाएं
इस महा-अभियान के तहत दिल्ली के 28 प्रमुख घाटों पर एक साथ सफाई की जा रही है। इनमें चिल्ला गांव घाट, निजामुद्दीन, गांधी नगर, पुराना लोहा पुल, सिग्नेचर ब्रिज-वजीराबाद, निगम बोध और कालिंदी कुंज जैसे प्रमुख स्थल शामिल हैं। अभियान में तकरीबन 500 सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और स्वयंसेवी संस्थाएं हिस्सा ले रही हैं। इसकी शुरुआत रविवार सुबह 6 बजे की गई। इसे लेकर प्रशासन ने साफ किया है यह एक दिन का कार्यक्रम नही है इस पर लगातार काम करना होगा।
दिग्गज नेताओं ने संभाली कमान
इस अभियान को सफल बनाने के लिए दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट सहित सरकार के कई मंत्रियों ने अलग-अलग घाटों पर पहुंचकर मोर्चे की कमान संभाली। इस दौरान वहां पर मौजूद आम लोगों ने भी यह संकल्प किया वे आगे से नदी में कोई भी प्लास्टिक, पूजा सामग्री या किसी भी तरह का अपशिष्ट नदी में नहीं बहाएंगे।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal