भारत में IPO ला रही ये अमेरिकी कंपनी, 150 मिलियन अमेरिकी डॉलर जुटाने की तैयारी!

 US Based आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित वर्कफोर्स सॉल्यूशंस कंपनी ट्राइफैक्टा (Tryfacta Inc.) ने गुजरात के गिफ्ट सिटी स्थित अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (IFSC) में अपने प्रस्तावित IPO के लिए ऑफर दस्तावेज दाखिल कर दिए हैं। कंपनी के शेयर NSE IX और India INX पर लिस्ट करने का प्रपोजल है। यदि यह इश्यू सफल रहता है, तो ट्राइफैक्टा गिफ्ट सिटी के माध्यम से भारत में लिस्टेड होने वाली पहली अमेरिकी मुख्यालय वाली कंपनी बन सकती है।

1.33 करोड़ नए शेयर जारी करेगी कंपनी

प्रस्तावित IPO में 1.33 करोड़ तक नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, प्रमोटर समूह की सदस्य रतिका त्यागी द्वारा 30 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) भी शामिल है। यह इश्यू अमेरिकी डॉलर में होगा और विदेशी निवेशकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी 100-150 मिलियन अमेरिकी डॉलर जुटाने की तैयारी में है। कंपनी ने बताया है कि IPO से मिलने वाली राशि का उपयोग बिजनेस बढ़ाने, संभावित अधिग्रहण (Acquisition), कर्ज चुकाने और अन्य सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा।

क्या काम करती है ट्राइफैक्टा कंपनी?

1996 में स्थापित और कैलिफोर्निया के डबलिन शहर में मुख्यालय वाली ट्राइफैक्टा का नेतृत्व रतिका त्यागी और आदेश त्यागी कर रहे हैं। AI आधारित भर्ती, स्टाफिंग, पेरोल प्रबंधन और वर्कफोर्स सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है।

कंपनी को मिले हैं 6.2 करोड़ डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट

ऑफर दस्तावेज के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 तक कंपनी के लगभग 47% कॉन्ट्रैक्ट की अवधि 5 से 10 वर्ष के बीच थी, जबकि 38% कॉन्ट्रैक्ट 2 से 5 साल के थे। कंपनी के पास अमेरिका के 41 राज्यों में 220 से अधिक सरकारी और संस्थागत ग्राहकों के साथ कॉन्ट्रैक्ट हैं। हाल ही में कंपनी को अमेरिकी युद्ध विभाग के तहत संचालित एक चिकित्सा सेवा परियोजना में 6.2 करोड़ डॉलर से अधिक के दो कॉन्ट्रैक्ट मिले हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com