ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हीली ने दिया इस्तीफा

ब्रिटिश रक्षा मंत्री जॉन हीली ने गुरुवार को अचानक इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि बढ़ते खतरे के इस दौर में सरकार सेना पर पर्याप्त खर्च करने को तैयार नहीं है।

हीली ने प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर से कहा कि सरकार का रक्षा निवेश प्लान इस खतरनाक समय में जितनी जरूरत है, उससे काफी कम है।

ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफा

स्टार्मर के करीबी सहयोगी हीली ने बताया कि उन्हें सोमवार को पता चला कि स्टार्मर एक ‘डिफेंस इन्वेस्टमेंट प्लान’ (रक्षा निवेश योजना) की घोषणा करने वाले हैं। इस योजना के तहत सेना के लिए उतनी फंडिंग नहीं बढ़ाई जाएगी, जितनी हीली के हिसाब से जरूरी है।

हीली ने प्रधानमंत्री को लिखे और इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किए गए एक पत्र में कहा, ‘मुझ पर ऐसे फैसले लेने का दबाव डाला जा रहा है, जिनसे हमारी सेना की तैयारी कम हो जाएगी, ऑपरेशन पर तैनात जवानों के लिए जोखिम बढ़ जाएगा और देश की सुरक्षा भी कमजोर हो सकती है।’

प्रधानमंत्री में हीली का अविश्वास जताना उन आलोचकों की बात को और मजबूत करता है, जिनका कहना है कि पार्टी को शीर्ष स्तर पर बदलाव की जरूरत है।

हीली ने कहा कि स्टार्मर की योजनाओं के तहत 2030 तक सैन्य खर्च सकल घरेलू उत्पाद का 2.68 प्रतिशत हो जाएगा, जो उस तीन प्रतिशत से कम है जिस पर हीली और स्टार्मर ने पहले चर्चा की थी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com