पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के शीर्ष अधिकारी इस सप्ताह के आखिर में होने वाली बैठक में टेस्ट टीम के कप्तान शान मसूद और मुख्य कोच सरफराज अहमद के भविष्य पर महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। बैठक में पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी भी शामिल होंगे।
इसमें यह तय किया जाएगा कि बांग्लादेश दौरे पर टीम की 0-2 से शर्मनाक हार के बाद शान मसूद और सरफराज खान को आगामी इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दौरों के लिए अपनी जिम्मेदारियों के साथ बरकरार रखा जाए या नहीं।
कौन बनेगा नया कप्तान?
पीसीबी सूत्र ने कहा कि सबसे अहम फैसला शान मसूद के वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरों पर टेस्ट टीम के कप्तान बने रहने पर होगा। सूत्र ने कहा कि कुछ चयनकर्ताओं और बोर्ड के कुछ अधिकारियों का मानना है कि अब टेस्ट टीम की कप्तानी सलमान अली आगा को सौंपने का समय आ गया है।
हालांकि मसूद कप्तानी जारी रखना चाहते हैं, लेकिन बांग्लादेश दौरे के निराशाजनक प्रदर्शन का असर उनके भविष्य पर पड़ सकता है। आगा सीमित ओवरों के प्रारूप में राष्ट्रीय टीम की अगुआई कर चुके हैं। वह फिलहाल टी-20 टीम के कप्तान हैं।
कोच के नाम पर किसकी चर्चा?
सूत्र ने यह भी बताया कि पीसीबी ने अभी तक सरफराज खान के साथ कोई अंतिम समझौता नहीं किया है। पूर्व कप्तान यूनिस खान को अगले मुख्य कोच के रूप में गंभीर दावेदार माना जा रहा है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal