यूक्रेन के खार्किव पर रूस का भीषण हमला, 4 नागरिकों की मौत

यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी खार्किव क्षेत्र में मंगलवार सुबह रूस ने फिर भीषण बमबारी की, जिसमें एक 22 वर्षीय महिला समेत चार नागरिकों की मौत हो गई और 10 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

खार्किव के गवर्नर ओलेग सिनेगुबोव के अनुसार, रूसी सेना ने चुगुइव शहर को निशाना बनाकर यह हमला किया। इस हमले के कारण रिहायशी इलाकों में भीषण आग लग गई, जिससे बहुमंजिला इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है और कम से कम 18 वाहन मलबे में तब्दील हो गए हैं।

खार्किव क्षेत्र के गवर्नर ओलेग सिनेगुबोव ने टेलीग्राम पर लिखा, “दुश्मन ने चुगुइव शहर पर हमला किया है, इस हमले में 22 वर्षीय महिला सहित चार लोग मारे गए हैं।”

वहीं, खार्किव के मेयर इगोर तेरेखोव ने बताया कि उनके शहर में 10 लोग घायल हुए हैं।

हाल के महीनों में रूस की तरफ से रिहायशी इलाकों पर किए जाने वाले हमलों में तेजी आई है। अप्रैल में प्रकाशित संयुक्त राष्ट्र के एक अनुमान के अनुसार, रूस द्वारा फरवरी 2022 में आक्रमण शुरू करने के बाद से यूक्रेनी क्षेत्रों में कम से कम 15,850 नागरिक मारे गए हैं।

संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, रूस के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में 2,800 से अधिक नागरिक मारे गए हैं, जबकि यूक्रेन और रूस के कब्जे वाले क्षेत्रों में 44,800 से अधिक लोग घायल हुए हैं

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com