नाश्ता सुबह का हो या शाम का, उपमा न केवल एक स्वादिष्ट चॉइस है बल्कि हेल्दी भी। खासकर कि छोटे बच्चों और कमजोर पाचन वालों के लिए नाश्ते का इससे बेहतर विकल्प हो ही नहीं सकता। वैसे तो उपमा एक साउथ इंडियन फूड है लेकिन अब यह एक यूनिवर्सल नाश्ता बन चुका है, क्यों सही कहा न? आइए उपमा की 5 रेसिपीज के बारे में जानते हैं।
मिक्स वेज सूजी उपमा
सामग्री
1 कप सूजी
1 छोटी चम्मच घी या तेल
1 छोटी बारीक कटी प्याज
2 छोटे बारीक कटे टमाटर
1/2 कप रोस्टेड पीनट
1 कप बीन्स
2-3 चुटकी जीरा
1 चुटकी हल्दी
स्वादानुसार नमक
आवश्यकतानुसार पानी
रेसिपी
सबसे पहले घी डालकर पैन में सूजी भून लें।
अब दूसरे बर्तन में बीन्स को उबाल लें।
इसके बाद पैन में फिर से एक चम्मच घी डालकर जीरा भून लें।
अगले स्टेप में प्याज और टमाटर के साथ हल्दी और नमक डालकर उन्हें पकने देना है।
इसके बाद उबली हुई बीन्स भी डालें।
जब सब्जी में मसाला मिल जाए तो सूजी और पानी मिलाएं।
इस मिक्स्चर को 5-6 मिनट पकने दें।
सबसे आखिर में ऊपर से रोस्टेड पीनट डालकर सर्व करें।
क्विनोआ वेज उपमा
सामग्री
1/2 क्विनोआ
1/2 उड़द दाल
2 चम्मच घी या तेल
1/2 सरसों के दाने
1/2 जीरा
1 बारीक कटी प्याज
1/2 बारीक कटी गाजर
1/2 मटर
1 चुटकी हल्दी
स्वादानुसार नमक
आवश्यकतानुसार पानी
रेसिपी
सबसे पहले क्विनोआ और उड़द दाल को पानी से धोकर 20-25 मिनट तक भिगोकर रखें।
पैन में घी डालकर सरसों के दाने और जीरा भूनें।
इसके बाद प्याज डालकर मध्यम आंच पर भूनें।
दूसरे बर्तन में गाजर और मटर उबालने के लिए रख दें।
इस स्टेप में भीगे हुए क्विनोआ और उड़द दाल को पैन में डालना है। पानी आवश्यकतानुसार डालें।
15 मिनट पकाने के बाद सर्व करें।
स्वीट कॉर्न उपमा
सामग्री
1 कप स्वीट कॉर्न
1 कप मटर
1/2 कप सूजी
1/2 जीरा
1 बारीक कटी प्याज
1 चुटकी हल्दी
स्वादानुसार नमक
आवश्यकतानुसार पानी
रेसिपी
सबसे पहले स्वीट कॉर्न और मटर को उबाल लें।
अब गुनगुने पानी में 15 मिनट के लिए सूजी भिगोकर रख दें।
इतनी देर में पैन में जीरा और प्याज भून लें। जब प्याज भून जाए तो उसमें हल्दी डालें।
जब मटर और स्वीट कॉर्न पक जाएं तो उसे भी पैन में डालें।
अगले स्टेप में सूजी और आवश्यकतानुसार पानी डालकर भून लें।
आखिरी स्टेप में स्वादानुसार नमक डालें और मिश्रण को अच्छे से मिलाएं। आपका स्वीट कॉर्न उपमा तैयार है।
रवा राइस उपमा
सामग्री
1 कप चावल
1 कप रवा (सूजी)
1 चम्मच चना दाल
1 चम्मच उड़द दाल
2 चम्मच घी या तेल
1/8 छोटी चम्मच हींग
1/2 सरसों के दाने
1/2 चम्मच जीरा
1 चुटकी हल्दी
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक
रेसिपी
सबसे पहले दाल, चावल, रवा को एक बर्तन में उबालने के लिए रखें, कम से कम 10 मिनट।
दूसरे पैन में घी या या तेल डालकर जीरा, सरसों और हींग भून लें।
इस स्टेप में चावल, दाल और रवा डालें और फिर नमक, लाल मिर्च और हल्दी।
अच्छे से मिलाकर 5-6 मिनट इस मिश्रण को पकने दें।
चाहें तो ऊपर से रोस्टेड पीनट भी डाल सकते हैं, आपका गरमागरम राइस रवा उपमा तैयार है।
रागी रवा उपमा
सामग्री
1 कप रागी का आटा
1 कप रवा
1/2 कप मटर
1/2 बीन्स
1/2 गाजर
2 चम्मच घी या तेल
1/8 छोटी चम्मच हींग
1/2 सरसों के दाने
1/2 चम्मच जीरा
1 चुटकी हल्दी
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक
रेसिपी
रागी के आटे और रवा को 5-10 मिनट भिगोकर रख दें।
दूसरी तरह सब्जियों को उबाल लें।
अब पैन में घी डालकर जीरा, सरसों और हींग भून लें।
उसके बाद उबली सब्जियों के साथ मसाले डालकर सोटे कर लें।
आखिर में रागी और रवा का मिश्रण मिक्स करना है।
5-6 मिनट इस मिश्रण को पकाएं, रागी रवा उपमा तैयार है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal