कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र जिले के गांव अभिमन्युपुर के एक प्रगतिशील किसान अश्विनी शर्मा के किचन गार्डन में उगा बाहुबली’ खीरा देसी बीज और ऑर्गेनिक खेती का अनोखा चमत्कार कहा जा सकता है। इस बाहुबली खीरे की लंबाई 2 फीट 2 इंच, वजन 3 किलो 300 ग्राम और मोटाई 1 फीट 1 इंच है। अपनी इस अनोखी खासियत के कारण यह सोशल मीडिया से लेकर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
किसान अश्वनी शर्मा के अनुसार जहां आजकल लोग बड़े आकार के लिए हाइब्रिड बीजों का रुख करते हैं, वहीं उन्होंने पारंपरिक देसी बीज से यह रिकॉर्ड आकार हासिल किया है। इस विशालकाय खीरे को तैयार करने में बेहद कम पानी का इस्तेमाल किया गया है, जो पर्यावरण और जल संरक्षण के लिहाज से एक मिसाल है। अश्विनी शर्मा इससे पहले 15 किलो की शलजम उगाकर भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। वह मौसम के हिसाब से अपने खेत में अलग-अलग समय पर अलग-अलग सब्जियां लगाते हैं ताकि परिवार को शुद्ध ऑर्गेनिक सब्जी खाने को मिल सके।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal