अटारी बॉर्डर पर गूंजेगा ‘जय हो’, एआर रहमान बीएसएफ को देंगे म्यूजिकल ट्रिब्यूट

ऑस्कर और ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाले म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) को म्यूजिकल ट्रिब्यूट देने के लिए अटारी बॉर्डर पर परफॉर्म करेंगे। जानिए, चर्चित रहमान की यह शानदार परफॉर्मेंस कब होगी?

कई साल पहले एआर रहमान ने ‘जय हो’ जैसा हिट सॉन्ग तैयार किया था। वह बड़े-बड़े आयोजनों में इस गाने को परफॉर्म कर चुके हैं। जल्द ही वह बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) को म्यूजिकल ट्रिब्यूट देते हुए ‘जय हो’ गाना अटारी बॉर्डर पर परफाॅर्म करेंगे। यह जानकारी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ के मेकर्स ने साझा की है।

कब होगा यह खास आयोजन?
‘जय हो-ए ट्रिब्यूट टू द ब्रेवहार्ट्स’ नाम का एक इवेंट रविवार को अटारी बॉर्डर (पंजाब) पर जेसीबी स्टेडियम में परेड सेरेमनी के दौरान शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे के बीच संपन्न होगा। डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की टीम द्वारा आयोजित यह परफॉर्मेंस, भारत की सीमाओं की रक्षा करने वाले बीएसएफ जवानों को एक ट्रिब्यूट है।

इवेंट में शामिल होंगे ये सेलेब्स
एआर रहमान के साथ इस इवेंट में डायरेक्टर इम्तियाज अली, एक्टर वेदांग रैना और सिंगर मोहित चौहान, पूजा तिवारी और नरगिस भी शामिल होंगे।

जल्द रिलीज होगी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’
इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ 12 जून को रिलीज होगी। यह फिल्म प्यार और दर्द की अनोखी कहानी को बयां करेगी। इसमें दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शरवरी वाघ जैसे एक्टर्स नजर आएंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com