इंदौर में होगा भारत-लैटिन अमेरिका- कैरेबियन व्यापार निवेश मंच का आयोजन, मुख्यमंत्री शामिल होंगे

मध्यप्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास और निवेश प्रयासों को नई वैश्विक दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से भारत-लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन व्यापार व निवेश मंच का आयोजन शनिवार को इंदौर के रेडिसन होटल में किया जा रहा है।

मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। मंच में लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन क्षेत्र के 15 से अधिक देशों के राजदूतों, उच्चायुक्तों, राजनयिक प्रतिनिधियों, उद्योग संगठनों, निवेशकों एवं व्यापारिक प्रतिनिधियों सहित 350 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे।

यह मंच भारत और लैटिन अमेरिका-कैरेबियन देशों के बीच व्यापार, निवेश, औद्योगिक सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा। कार्यक्रम के माध्यम से मध्यप्रदेश को भारत के मध्य में स्थित एक उभरते हुए वैश्विक निवेश एवं निर्यात केंद्र के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

बीते वर्षों में मध्यप्रदेश और लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन देशों के बीच व्यापारिक संबंधों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले साल राज्य का इस क्षेत्र के देशों को निर्यात तीन करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक है। राज्य के फार्मास्यूटिकल्स, इंजीनियरिंग, कृषि-आधारित उत्पाद, पैकेजिंग एवं विनिर्माण क्षेत्रों के उत्पाद 33 से अधिक देशों में निर्यात किए जा रहे हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com