विश्व पर्यावरण दिवस पर CM गुप्ता की नई पहल, राजधानी में ‘मेगा प्लांटेशन ड्राइव’ की शुरुआत

 देशभर में आज यानि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा  रहा है। इसी बीच दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने राजधानी को अधिक स्वच्छ, हरा-भरा और टिकाऊ (सस्टेनेबल) बनाने के लिए एक बड़े अभियान की शुरुआत की है। सरकार ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ‘मेगा प्लांटेशन ड्राइव’ का आधिकारिक शुभारंभ किया है, जिसका उद्देश्य राजधानी के पर्यावरण को बेहतर बनाना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़ने का आह्वान

इस ड्राइव के तहत लोगों से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का हिस्सा बनने का आग्रह किया गया है। साथ ही दिल्लीवालों से यह अपील भी  की गई है कि इस बार मानसून में और पर्यावरण सीजन में कम से कम एक पौधा जरुर लगाया जाए। इस अभियान को शुरु करने का मकसद ‘मिशन ग्रीन दिल्ली’ को हर घर तक पहुंचाना है ताकि ‘हरित दिल्ली, खुशहाल दिल्ली’ के सपने को धरातल पर सच किया जा सके।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com