Realme पिछले कुछ दिनों से अपने नए Realme P4R 5G को टीज कर रहा है। अब कंपनी ने इस फोन की लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है। ये नया डिवाइस अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने जा रहा है। चलिए पहले फोन की लॉन्च डिटेल्स जानते हैं…
Realme P4R 5G की लॉन्च डेट
कंपनी इस फोन को 10 जून, 2026 को आधिकारिक तौर पर पेश करने जा रही है। ये नया डिवाइस, लंबी बैटरी लाइफ, बेहतर फोटोग्राफी क्षमताओं और एक अनोखे डिजाइन के साथ आता है। फोन मिड-रेंज सेगमेंट में एक बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है।
इस नए वाले Realme P4R 5G की सबसे खास बात इसकी 8,000mAh की Titan Battery है, जो अपने खास मार्केट सेगमेंट में सबसे ज्यादा क्षमता वाली बैटरी होगी। इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद भी कंपनी ने इस फोन को पतला और हल्का बनाया है।
Realme P4R 5G के स्पेसिफिकेशन्स
हाल ही में फोन के बॉक्स की एक तस्वीर भी सामने आई थी जिससे इसके लगभग सभी फीचर्स सामने आ गए हैं। बॉक्स की तस्वीर से पता चलता है कि फोन में 8,000mAh की बड़ी सिलिकॉन कार्बन बैटरी मिलेगी।
फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट और HD+ डिस्प्ले मिल सकता है। साथ ही फोन में 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल सकती है। डिवाइस में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 5,300mm² का VC कूलिंग सिस्टम भी मिल सकता है।
Realme P4R 5G के कैमरा स्पेक्स
कैमरा की बात करें तो Realme P4R में 50MP का प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरा मिलने वाला है। इसके अलावा फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिल सकता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal