सीएम यादव अब इलेक्ट्रिक वाहन से करेंगे सफर, मिला‘विकसित भारत 2047’नंबर

भोपालः मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अब इलेक्ट्रिक वाहन से सफर करेंगे। मुख्यमंत्री के काफिले में पहली बार एक इलेक्ट्रिक कार शामिल की जा रही है, जो आज से उपयोग में लाई जाएगी। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री के लिए महिन्द्र एक्सईवी 9ई खरीदी गई है। मुख्यमंत्री आज शाम दिल्ली रवाना होने के दौरान मुख्यमंत्री निवास से स्टेट हैंगर तक इसी वाहन से यात्रा करेंगे।

आपको बता दें कि वाहन को विशेष पंजीयन क्रमांक‘एमपी 02 वीबी 2047’आवंटित किया गया है।‘वीबी’का आशय‘विकसित भारत’से है, जबकि‘2047’वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य का प्रतीक माना जा रहा है। मुख्यमंत्री इससे पहले भी ईंधन की बचत के उद्देश्य से अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम कर चुके हैं। पहले काफिले में 13 वाहन शामिल रहते थे, जिसे घटाकर सात कर दिया गया था। सरकारी व्यवस्था में हरित परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

वहीं, सुरक्षा एजेंसियों द्वारा वाहन का परीक्षण किया जा चुका है तथा चालकों को आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया गया है। यह इलेक्ट्रिक वाहन एक बार चार्ज होने पर लगभग 500 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने में सक्षम बताया गया है। वाहन में आधुनिक सुरक्षा सुविधाओं के साथ 360 डिग्री कैमरा, पैनोरमिक ग्लास रूफ, फास्ट चार्जिंग, उन्नत चालक सहायता प्रणाली तथा अन्य अत्याधुनिक फीचर उपलब्ध हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com